scriptप्रियंका गांधी ने क्यों लिखा कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल सिंह हुकुम को पत्र, अजय कुमार लल्लू ने भी किया है ट्वीट | Priyanka Gandhi wrote letter to Congress Worker vishal Singh hukum | Patrika News

प्रियंका गांधी ने क्यों लिखा कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल सिंह हुकुम को पत्र, अजय कुमार लल्लू ने भी किया है ट्वीट

locationजौनपुरPublished: May 16, 2020 10:55:11 am

प्रियंका गांधी का पत्र आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने समझाई क्रोनोलोजी, वो आपको “फूल” बोलेंगे, लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा

जौनपुर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने जौनपुर के जुझारू सिपाही विशाल सिंह हुकुम की तारीफ़ करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उनका पत्र जौनपुर पहुंचा तो कांग्रेसियों में जोश भर गया। विशाल सिंह कांग्रेस की तरफ से चलाई जा रही सांझा रसोई में बावर्ची की मदद करते वक्त झुलस गए थे।

 

दरअसल प्रियंका गांधी के आदेश पर यूपी के हर ज़िले में कांग्रेस पार्टी इस समय गरीबों को भोजन देने के लिए साझा रसोई चला रही है। जौनपुर में भी कार्यकर्ताओं के सहयोग से साझा रसोई का संचालन हो रहा है। जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ की टीम इसमें जी तोड़ मेहनत कर रही है। बीते 11 मई को जब गरीबों के लिए साझा रसोई में खाना बनाया जा रहा था तो कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी बावर्ची की मदद में लगे हुए थे। इसी दौरान गैस पाइप फट जाने से कांग्रेसी कार्यकर्ता विशाल सिंह हुकुम बुरी तरह झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज किया जा रहा है।

 

इस हादसे की जानकारी जब प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली तो उन्होंने पत्र लिख कर विशाल सिंह हुकुम की तारीफ की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी हादसे के अगले ही दिन विशाल सिंह हुकुम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था।

By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो