scriptपुष्पराज सिंह को भाजपा ने बनाया जौनपुर का नया जिलाध्यक्ष | pushpraj singh news bjp chief of jaunpur distric | Patrika News

पुष्पराज सिंह को भाजपा ने बनाया जौनपुर का नया जिलाध्यक्ष

locationजौनपुरPublished: Jun 22, 2019 10:04:48 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

बीजेपी अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने पुष्पराज के नाम का ऐलान किया

up news

भाजपा ने पुष्पराज सिंह को बनाया जौनपुर जिले का नया जिलाध्यक्ष

जौनपुर. बीजेपी के तेज तर्रार नेता और जिला सदस्यता प्रमुख पुष्पराज सिंह को भाजपा ने जौनपुर जिले का नया अध्यक्ष बना दिया है। उन्हे ये जिम्मेदारी उनकी सांगठनिक क्षमता को देखते हुए दी गई है। शनिवार को यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने पुष्पराज के नाम का ऐलान किया। इससे पहले पुष्पराज भाजपा के जिला महामंत्री भी रह चुके हैं।
जौनपुर जिले के सुइथाब्लाक के रहने वाले पुष्पराज कई सालों भाजपा के लिए काम करते रहे हैं। शुरूआता में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी भी इनके कंधे पर रही। संगठन के काम में काफी सक्रिय रहने वाले पुष्पराज को कम समय में ही भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दिया है। इस पद के लिए जिले के कई बड़े नेता कतार में थे। उन्हे जिलाध्यक्ष का पद सुशील कुमार उपाध्याय के स्थान पर मिला है।
पुष्पराज का परिवार भी राजनीतिक पृष्ठभूमि से रहा है। इनके पिता यूपी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए पुष्पराज के नाम के एलान के बाद बीजेपी कार्यकर्ता खासा उत्साहित हैं।
2014 से ही संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे पुष्पराज

कहा जाता है कि 2014 लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व पुष्पराज को लेकर काफी प्रभावित रहता था। पार्टी के प्रति वफादारी ही है कि इतने कम उम्र में पहले महामंत्री जैसे बड़ा पद फिर जिला सदस्यता अभियान का प्रमुख उसके बाद सीधे जिले का सबसे बड़ा पद मिल जाना बताता है कि भाजपा में पुष्पराज को लेकर काफी जुड़ाव है। जिला संगठन के लोग बताते हैं कि 2014 लोकसभा चुनाव से पहले ही पुष्पराज के बिना संगठन कोई बड़ा निर्णय जिले में नहीं लेता था। उसके बाद भी बीते पांच सालों में पुष्पराज की गिनती जिला भाजपा के बड़े नेताओं में होने लगी है।
by- jawed ahmed

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो