scriptश्रीराम मंदिर भूमिपूजन के पहले जौनपुर भी राममय, मंदिरों में शुरू हुआ पूजा पाठ | Ram Mandir Bhumi Pujan Celebration in Jaunpur | Patrika News

श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के पहले जौनपुर भी राममय, मंदिरों में शुरू हुआ पूजा पाठ

locationजौनपुरPublished: Aug 05, 2020 10:12:20 am

सुबह से कई स्थानों पर बांटे जा रहे हैं प्रसाद, दीपोत्सव की है तैयारी।

ram mandir bhoomi pujan

राम मंदिर भूमि पूजन

जौनपुर. अयोध्या में भूमिपूजन का जौनपुर में भी देखने को मिल रहा है। पूर्व संध्या से ही कई मंदिरों की सजावट की गई। तैयारी यह भी है कि 5 अगस्त को भूमि पूजन के बाद शाम को हर जगह दीप जलाए जाएंगे। बिजली की झालरों से मंदिर और घरों को सजाया गया है। सुबह से ही कई स्थानों पर प्रसाद बांटे जा रहे हैं।


अयोध्या में श्रीराममंदिर निर्माण के लिए बुधवार क़ो आयोजित भूमिपूजन की पूर्व संध्या पर पूर्वांचल की आस्था का केंद्र शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम में माँ का दरबार भव्य रुप से सजाया गया। गुलाब, गेंदा सहित सुगंधित पुष्पों से सजा माँ का दरबार अलौकिक छटा बिखेर रहा है। बुधवार सुबह से मंदिर प्रांगण को अलग-अलग तरीकों से सजाया जाने लगा। मंदिर के आसपास रहने वाले श्रद्धालुओं ने अपने घर में भूमि पूजन उत्सव की तैयारी कर रखी है।

 

शाम होते ही हर घर में दीपावली जैसा नजारा देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं पूर्व संध्या से जगह जगह पर प्रसाद बांटने के लिए लड्डू का निर्माण किया जा रहा है। सुबह भूमि पूजन के बाद यह प्रसाद श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर तरफ एहतियात बरता जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम सुबह से चक्रमण कर रही है। 5 या 5 से अधिक लोगों को एक साथ जुटने पर पाबंदी लगाई गई है। अस्त्र-शस्त्र लेकर भी कोई नहीं निकल सकेगा। पटाखों की दुकान को भी आज बंद किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो