scriptविवाहिता से रेप के बाद आरोपी भाग गया दिल्ली, लौटा तो… | rape with Married woman | Patrika News

विवाहिता से रेप के बाद आरोपी भाग गया दिल्ली, लौटा तो…

locationजौनपुरPublished: Aug 07, 2018 04:10:11 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

शिकायत करने पर मारपीट कर किया घायल

विवाहिता से रेप के बाद आरोपी भाग गया दिल्ली, लौटा तो...

विवाहिता से रेप के बाद आरोपी भाग गया दिल्ली, लौटा तो…

जौनपुर. गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी विवाहिता संग पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली भाग गया। जब लौट कर घर आया तो पीड़िता ने शिकाय की बात कही। जिसके बाद आरोपी ने परिवार वालों के साथ मिलकर पीड़िता की पिटाई कर दी।

पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला सतीश पिछले एक अगस्त की रात उसके घर में घुस गया। वहां उसने उसके साथ रेप किया। महिला ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे दिन दिल्ली भाग गया। आरोपी जब पांच तारीख को घर लौटा तो पीड़ित महिला ने दुष्कर्म की शिकायत थाने पर करने की बात कही।
महिला का आरोप है कि शिकायत की बात सुनकर आक्रोशित आरोपी, उसके पिता राधेश्याम व भाई आशीष ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उससे कहा थानेे पर जाने से कोई सुनवाई नहीं होगी। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के जाने के बाद पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी मुफ्तीगंज भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विवाहिता चार बच्चों की माँ है और उसका पति रोजी-रोटी के चक्कर में मुम्बई रहता है। साथ ही उसके तीन बच्चे वहीं रहकर पढ़ाई करते हैं। विवाहिता सबसे छोटे बच्चे के साथ घर पर अकेले ही रहती है।
इस मामले में एसओ गौराबादशाहपुर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी मामले में लिखा पढ़ी नहीं हुई है। दोनों पक्ष को थाने बुलाकर मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो