scriptरेयाज अहमद बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष | Reaz Ahmed becomes Congress president of minority cell in jaunpur | Patrika News

रेयाज अहमद बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

locationजौनपुरPublished: Mar 03, 2019 05:50:00 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं में खुशी

up news

रेयाज अहमद बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

जौनपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन नदीम जावेद के अनुमोदन पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी फरहान आजमी ने युवा नेता रेयाज अहमद ‘राज’ एडवोकेट को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नगर के मीरपुर निवासी श्री अहमद को जिले की कमान संभालने की जानकारी होने पर पार्टी के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, शुभचिंतकों ने श्री अहमद को बधाई दिया। साथ ही पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना भी किया।
वहीं मनोनयन के उपरांत युवा नेता कलन्दर बिन्द के नेतृत्व में श्री अहमद का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर फहीम जावेद, सद्दाम, समशाद, शादाब अख्तर, सूफियान अंसारी, बेलाल अहमद, गोलू मौर्य, राज यदुवंशी, अब्दुल्ला खां, सैफ अहमद, अरूण बिन्द, सलह मंसूरी, जाहिद मंसूरी, नीरज मौर्य तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो