scriptबकरी को बचाने के लिए खूखार जंगली जानवर से भिड़े यूपी के ये नेता, लगा दी अपने जान की बाजी | sabhasad fight with danager Wild animal to save got life | Patrika News

बकरी को बचाने के लिए खूखार जंगली जानवर से भिड़े यूपी के ये नेता, लगा दी अपने जान की बाजी

locationजौनपुरPublished: Jun 30, 2018 01:34:50 pm

बकरी को बचाने के लिए खूखार जंगली जानवर से भिड़े सभासद, लगा दी जान की बाजी

sabhasad fight with danager Wild animal to save got life

बकरी को बचाने के लिए खूखार जंगली जानवर से भिड़े यूपी के ये नेता, लगा दी अपने जान की बाजी

जौनपुर. जफराबाद कस्बे के नासही मोहल्ला में शनिवार की भोर घर के पास बांधी हुई बकरी पर हमला कर रहे सियार को देख कस्बे के सभासद उसकी जान बचाने के लिये उस से भिड़ गए। सियार से हुई लड़ाई में सभासद को खरोंचे भी आईं। सियार को लेकर गड्ढे में गिर गये तब भी वो सभासद को खरोंचे मारता रहा। सभासद भी सियार को सियार का मुक़बला करते रहे। अंत में जब सियार ने देखा कि, उसका काम नहीं बनने वाला तो बकरी को छोड़ सिवान की तरफ भाग निकला। इस तरह से बकरी की जान बच गयी।
जफराबाद कस्बे के मोहल्ला नासही वार्ड के सभासद चन्द्रशेखर सरोज के परिवार की बकरी उनके दरवाजे पर बांधी गयी थी। शनिवार की भोर लगभग चार बज रहे थे। सभासद नित्य क्रिया के लिये घर से बाहर निकले हुए थे। तभी देखा कि, घर के दरवाजे के पास बंधी बकरी चिल्ला रही है और उसके पास कोई बड़ा सा जानवर खड़ा है।
नजदीक जाने पर सभासद के होश उड़ गये। एक सियार बकरी की गर्दन पर पंजा मारे बैठा था। हौसला दिखाते हुए चन्द्रशेखर लाठी लेकर सियार से भिड़ गए। सियार ने भी चन्द्रशेखर पर हमला बोल दिया। इस तरह से सियार और सभासद लड़ाई के दौरान पास के गढ्ढे में गिर गये। अंत में सियार ने जब देखा कि, वह अपना शिकार करने में असमर्थ है तो सिवान की तरफ भाग लिकला। इस तरह से सभासद ने बकरी की जान बचाई। बकरी का इलाज कराया जा रहा है। सभासद का भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें-

इस रंग का बिल्कुल नहीं होना चाहिए घर का मेन दरवाजा, वरना चली जाएंगी लक्ष्मी, होगा पैसों का नुकसान

https://www.patrika.com/varanasi-news/vastu-shashtra-vastu-dosh-vastu-tips-for-house-and-good-life-1-3027167/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social

यह भी पढ़ें-

पिता के पास मुंबई से आया फोन, प्लेन क्रैश में नहीं रही आपकी पायलेट बेटी मारिया इतना सुनते ही…https://www.patrika.com/allahabad-news/pilot-maria-death-in-mumbai-plane-crashes-who-belong-from-allahabad-1-3026413/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social
input जावेद अहमद

ट्रेंडिंग वीडियो