scriptमहिलाओं को लाठी-डंडों से पिटवाने वाले सपा ब्लॉक प्रमुख के असलहे का लाइसेंस होगा निरस्त | Samajwadi Party Block Pramukh Weapon Licence will Cancel | Patrika News

महिलाओं को लाठी-डंडों से पिटवाने वाले सपा ब्लॉक प्रमुख के असलहे का लाइसेंस होगा निरस्त

locationजौनपुरPublished: Dec 26, 2018 03:26:38 pm

पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर के भाई हैं आरोपी ब्लॉक प्रमुख दीपचंद सोनकर, पुलिस ने भेजी रिपोर्ट।

JNP SP Leader Beaten

जौनपुर सपा नेता ने महिलाओं को पीटा

जावेद अहमद

जौनपुर. पूर्व मंत्री व सपा विधायक जगदीश सोनकर के भाई करंजाकला के ब्लाक प्रमुख दीपचंद सोनकर के असलहे का लाइसेंस निरस्त होगा। पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के भी प्रयास चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ब्लॉक प्रमुख ने ज़मानत करा ली है। महिलाओं की पिटाई मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ़्तार कर चुकी है।
बता दें कि बीते 14 दिसम्बर को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें ब्लॉक प्रमुख दीपचंद सोनकर आने गुर्गों के साथ दिख रहे हूं। इसी वीडियो में असलहा भी लहराता दिख रहा है। प्रमुख के ललकारने पर उसके गुर्गे महिलाओं को खेत मे दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटते नज़र आ रहे हैं। घटना के बाद घायल महिलाएं थाने न्याय मांगने गयी थीं, लेकिन हाईप्रोफाईल मामला होने के कारण पुलिस ने महिलाओं डाॅट फटकार कर भगा दिया था।
करंजाकला ब्लॉक प्रमुख दीपचंद सोनकर के इस बर्बरता का वीडियो वायरल होने के पुलिस प्रशासन की नींद टूटी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि सरायखाजा थाना क्षेत्र के कुत्तुपुर भिटवा गांव रास्ते के विवाद को लेकर विवाद हो रहा था। आरोप है कि उस जमीन को विधायक जगदीश सोनकर के भाई व ब्लाक प्रमुख दीपचंद्र सोनकर ने प्लाटिंग के लिए ले रखा है। उस जमीन के पीछे दलित बस्ती है इस बस्ती के लोगो को आने जाने के लिए रास्ता नही है। बीते 14 दिसम्बर को उस जमीन में रास्ता मांगने के लिए महिलाएं जुटी थीं जिसे लेकर मारपीट हो गयी।
उस वक़्त पीड़ित महिलाएं थाने से लेकर एसपी डीएम तक पहुंचीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान हमले में दिख रहा असलहा दीपचंद सोनकर का बताया गया। पुलिस ने असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। एसपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि दीपचंद सोनकर के पास एक दोनाली बंदूक है। इसका लाइसेंस निरस्त किये जाने की रिपोर्ट भेज दी गयी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो