scriptपिता पारसनाथ यादव के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं बेटे लकी यादव | Samajwadi Party Candidate Lucky Yadav File Nomination from Malhani | Patrika News

पिता पारसनाथ यादव के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं बेटे लकी यादव

locationजौनपुरPublished: Oct 15, 2020 07:09:00 pm

पिता की सीट मल्हनी से नामांकन करने पहुंचे बेटे लकी यादव
पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के निधन के बाद खाली हुई है मल्हनी सीट

Lucky Yadav

लकी यादव

जौनपुर. मल्हनी उप चुनाव का नामांकन अंतिम दौर में चल रहा है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी समेत कई प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। बुधवार को नामांकन करने पहुंचे पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव का कहना है कि वह यह चुनाव स्वर्गीय पिता के नाम पर लड़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें

मल्हनी से सपा प्रत्याशी लकी यादव ने किया नामांकन, धनंजय सिंह ने भी कूदे मैदान में, निर्दलीय भरा पर्चा

 

नामांकन के दौरान किये गए सवाल के जवाब में लकी यादव ने कहा कि उनके पिता पारसनाथ यादव ने मल्हनी क्षेत्र में विकास के बहुत सारे कार्य किए हैं। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है। अब वह पिता के नाम पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। जनता उनको नहीं उनके पिता को देखकर वोट करेगी। दूसरी पार्टियां उनके आसपास तक आस-पास तक नहीं फटक पाएंगी। अपने पिता की तरह वह भी रिकॉर्ड वोट से जीत दर्ज करेंगे।

BY Javed Ahmae

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो