scriptपत्नी की विदाई कराने पहुंचे फौजी ने ससुर की गोली मारकर कर दी हत्या | Soldier Shoots Father in Law in Jaunpur | Patrika News

पत्नी की विदाई कराने पहुंचे फौजी ने ससुर की गोली मारकर कर दी हत्या

locationजौनपुरPublished: Sep 04, 2018 03:34:55 pm

भागते समय ग्राम प्रधान समेत पाँच अन्य पर भी किया हमला

firing

firing

जौनपुर. नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बनेवरा (बोड़रापुर) गांवव में विदाई न करने पर रिटायर्ड फौजी ने अपने 70 वर्षीय ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की रात लगभग 11: 30 बजे गोली तड़तड़ाई तो ग्राम प्रधान समेत कई लोग दौड़े। हमलावर ने उनपर भी फायर कर दिया। इसमें भी तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने अरोपी को तमंचा सहित पकड़ लियाहै।
बनेवरा (बोड़रापुर) गांव निवासी राजनाथ सिंह ने अपनी बेटी किरन की शादी मधुपुर गुतवन निवासी फौज में धीरेंद्र सिंह से की थी। किरण दोनों बेटों शिवम और शुभम के साथ रक्षाबंधन ओर मायके आयी थी। रविवार को धीरेंद्र पत्नी को विदा कराने के लिए आया था। ससुर ने अपने दामाद को सोमवार की सुबह यह कह कर वापस कर दिया की विदाई दस दिन बाद होगी।
ये बात उसे नागवार लगी। उसी रात वो फिर ससुराल पहुंचा। उसके हाथ मे दोनाली बंदूक भी थी। वहां पहुंचते ही धीरेंद्र पत्नी की विदाई के लिए शोर मचाने लगा। राजनाथ सिंह ने उसे शांत कराना चाहा तो कहा सुनी होने लगी। दामाद ने ज़िद पकड़ ली कि वो पत्नी बच्चों को अभी ले जाएगा। ससुर ने मना किया तो दामाद आक्रोशित हो गया। उसने बन्दूक हवा में लहराते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद राजनाथ सिंह के पेट में भी एक गोली मार दी। जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े । आवाज सुनकर जब ग्राम प्रधान दिनेश सिंह समेत ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़े तो उन पर भी फायरिंगशुरू कर दी। जिसमें ग्राम प्रधान समेत चार अन्य लोग घायल हो गये। कुछ ही देर में मौके पर ससुर ने तड़पते हुए फम तोड़ दिया। खबर लगते ही वहां एसओ विनोद यादव फोर्स के साथ पहुंच गए।
तनाव को देखते हुए एएसपी ग्रामीण संजय राय, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं रामभवन यादव सहित सर्किल के रामपुर, सुरेरी मय फोर्स गाँव पहुच गयीं। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए हत्यारोपी को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया कि राजनाथ सिंह की पत्नी कमला देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो