scriptमां को किया फोन और कार सहित नदी में लगा दी छलांग, मौत | Son jumps into river alongwith car after calling mom | Patrika News

मां को किया फोन और कार सहित नदी में लगा दी छलांग, मौत

locationजौनपुरPublished: Jun 27, 2020 04:41:05 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

– जौनपुर जिले बक्शा थाना क्षेत्र का मामला

मां को किया फोन और कार सहित नदी में लगा दी छलांग, मौत

मां को किया फोन और कार सहित नदी में लगा दी छलांग, मौत

जौनपुर. घर से नाराज युवक राजेश यादव (28) ने मां को फोन कर बताया कि वो आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद तेज रफ्तार कार सहित नदी में छलांग लगा दी। परिजन ने पुलिस को खबर की तो टीम मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह चार घंटे की मशक्कत के बाद उसका कार बाहर निकाली गई। इसके बाद कार का शीशा तोड़ कर शव निकाला गया। मामला बक्शा थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव स्थित छुंछा घाट का है। पुलिस जांच में जुटी है। युवक घर पर इस बात की खबर मिलते ही हाहाकार मच गया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला निवासी राजेश यादव गोली (28) मुम्बई में रहकर भाड़े पर कार चलाता था। लॉकडाउन के दौरान राजेश पत्नी व डेढ़ वर्ष के बेटे के साथ कार से घर आया था। कार लेकर राजेश फिर मुम्बई चला गया। चार दिन पूर्व राजेश उसी कार से मुम्बई से घर आ गया। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर पर किसी बात से नाराज राजेश कार लेकर छूंछा घाट गोमती पुल पर पहुंच गया। मां सोना देवी को फोन लगाया और नदी में कूदने की बात कह कर फोन काट दिया। उधर, घर पर इस बात की खबर मिलते ही हाहाकार मच गया। बड़ा भाई राकेश यादव छुंछा पुल पहुंच गया और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंच गई। नदी की तरफ कार के टायर का निशान देख आत्महत्या की बात की पुष्टि होने लगी। रात में ही गोताखोरों को तलाश में लगा दिया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुबह 6 बजे फिर गोताखोरों आकर नदी में जाल डाला। 4 घण्टे की मशक्कत के बाद करीब चार सौ मीटर दूर कार व उसमें मृतक का शव मिला। कार का शीशा तोड़ कर शव निकाला गया। पुलिस जांच में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो