script

प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, कहा ध्वस्त हो चुकी है कानून व्यवस्था

locationजौनपुरPublished: Aug 09, 2019 07:28:13 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

सपाइयों ने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, चारो ओर जंगलराज व्याप्त है

up news

प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, कहा ध्वस्त हो चुकी है कानून व्यवस्था

जौनपुर. समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने तीस सूत्रीय मांगों को लेकर ष्षुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया और प्रदेष के राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। सभा को सम्बोधित करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि ईवीएम मषीन पर मतदाताओं को भरोसा नहीं है, मतदाओं को बिना उलझन के सुविधाजनक मतदान की दृष्टि से एवं निष्पक्ष चुनाव बैलेट पेपर से कराने की व्यवस्था हो। जन विश्वास की बहाली के लिए बैलेट से चुनाव आवश्यक है। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, चारो ओर जंगलराज व्याप्त है।
फर्जी इनकाउण्टर हो रहे है। लोक तंत्र पर भीड़ तंत्र भारी है। महिलाओं के साथ बलात्कार, बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या तथा अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। बिजली की दरों में भारी वृद्धि से आम जनता की कमर टूट गयी है। किसानों का कर्ज माफ नहीं है, किसान आत्महत्या कर रहे है। अल्पसंख्यकों पर फर्जी मुकदमें लगाये जा रहे है। उनका फर्जी इनकाउण्टर भी हो रहा है। सपा कार्यकर्ताओं को उत्पीड़न हो रहा है, विषेष वर्गो में हत्या की घटनायें बढ़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है जिससे किसानों की सिचाई नहीं हो पा रही है। प्रदेष में विकास कार्य ठप है। सभा को विधायक ष्षैलेन्द्र यादव ललई, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक जगदीष सोनकर, जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, जिला परिषद के अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक राज नारायण बिन्द आदि ने सम्बोधित किया।

ट्रेंडिंग वीडियो