scriptगंगासिंह की मूर्ति का अनावरण | Gangasinh statue unveiled | Patrika News

गंगासिंह की मूर्ति का अनावरण

locationजयपुरPublished: Nov 02, 2015 11:24:00 am

Submitted by:

Hem Sharma

लालगढ़ पैलेस के गंगा गार्डन चौक में स्व. महाराजा गंगासिंह की आदमकद
प्रतिमा का  जोधपुर राजघराने के गजसिंह ने अनावरण किया गया। कार्यक्रम की
शुरुआत गंगासिंह  के शासनकाल के कुछ महत्वपूर्ण अवसरों पर लिए गए फोटोग्राफ
का एक स्लाइड शो दिखा कर की गई। स्लाइड शो उनकी प्रपौत्री राज्यश्री
कुमारी ने तैयार किया।

लालगढ़ पैलेस के गंगा गार्डन चौक में स्व. महाराजा गंगासिंह की आदमकद प्रतिमा का जोधपुर राजघराने के गजसिंह ने अनावरण किया गया।

 कार्यक्रम की शुरुआत गंगासिंह के शासनकाल के कुछ महत्वपूर्ण अवसरों पर लिए गए फोटोग्राफ का एक स्लाइड शो दिखा कर की गई।

स्लाइड शो उनकी प्रपौत्री राज्यश्री कुमारी ने तैयार किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजसिंह ने महाराजा गंगासिंह के जीवन व काल पर कहा कि सिंह विकास की प्रतिमूर्ति थे।

उनका योगदान बीकानेर के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने मूर्ति स्थापना के लिए प्रपौत्री राज्यश्री कुमारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि है।


जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति प्रो. एल. एस राठौड़ ने कहा कि गंगासिंह एक महान बिल्डर थे।

उन्होंने अपने शासनकाल में बीकानेर राज्य में अनेक भव्य भवनों का निर्माण करवाया। गंग नहर की शुरुआत उनकी सबसे महान उपलब्धि रही।

ट्रस्ट की अध्यक्ष राज्यश्री कुमारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर योगेश्वर कुमारी, पदमा कुमारी, हेमलता कुमारी, विधायक सिद्धि कुमारी, महापौर नारायण चौपड़ा, विधायक डॉ. गोपाल जोशी, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, कुलपति ए.के. गहलोत, डॉ. महेन्द्र खडग़ावत और राजवीर सिंह उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो