script

अचानक बाराती भागने लगे और घराती हो गए कन्फ्यूज, जब खुला राज तो स्तब्ध रह गए

locationजौनपुरPublished: Feb 04, 2022 10:56:59 am

जौनपुर में एक शादी थी। जोरदार डीजे बज रहा था सभी नाच गा रहे थे। सभी बारातियों का तिलक किया जा रहा था। बारात का प्रस्थान हो इसलिए सभी लोग तैयारियों में जुटे थे। अचानक दूल्हे की मां ने घोड़े पर बैठे अपने बेटे को तिलक लगाया बस फिर क्या था उसके बाद जो हंगामा शुरू हुआ। तो अस्पताल में ही जाकर खत्म हुआ। उधर घराती हैरान थे…

अचानक बाराती भागने लगे और घराती हो गए कन्फ्यूज, जब खुला राज तो स्तब्ध रह गए

अचानक बाराती भागने लगे और घराती हो गए कन्फ्यूज, जब खुला राज तो स्तब्ध रह गए

जौनपुर में एक शादी थी। जोरदार डीजे बज रहा था सभी नाच गा रहे थे। सभी बारातियों का तिलक किया जा रहा था। बारात का प्रस्थान हो इसलिए सभी लोग तैयारियों में जुटे थे। अचानक दूल्हे की मां ने घोड़े पर बैठे अपने बेटे को तिलक लगाया बस फिर क्या था उसके बाद जो हंगामा शुरू हुआ। तो अस्पताल में ही जाकर खत्म हुआ। उधर घराती हैरान थे कि आखिरकार देरी क्यों हो रही है। जब घरातियों को इसका रज पता चला तो वह स्तब्ध रह गए। और बरातियों की मदद को आगे आए।
पांच लोग घायल, दूल्हे की मां की हालत गंभीर

मामला कुछ ऐसा था कि, जौनपुर के रामपुर जमालापुर बाजार में शनिवार देर शाम शादी के लिए घोड़े पर सवार युवक के स्वागत के दौरान डीजे की आवाज पर घोड़ा बिदक गया और उसके बाद जैसे-तैसे लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए और बेलगाम घोड़ा एक चार पहिया वाहन से भिड़ गया। जिस के बाद उसकी भी हालत गंभीर है। घायलों में दूल्हे की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें

कल्लू बकरा मर गया पूरा मोहल्ला रोया हिंदू रीति-रिवाज हुआ अंतिम संस्कार, अब तेरहवीं भी होगी जानें क्यों

डीजे की तेज आवाज से घोड़ा बिदक गया

पुलिस ने बताया कि, रामपुर इलाके के जमालापुर बाजार के शिव बाबू मोदनवाल के लड़के कल्याण मोदनवाल की बारात मड़ियाहूं कस्बे के कजियाना मोहल्ले में जानी थी। शनिवार देर शाम बारात की तैयारी धूमधाम से हो रही थी। दूल्हे की मां उमा देवी दूल्हे का स्वागत करने घोड़े पर बैठे दूल्हा कल्यान के पास आई। तभी डीजे के जोरदार तेज आवाज से घोड़ा बिदक गया। और दूल्हा घोड़े से गिर गया। जिसे घोड़े ने पैर से मार मार कर घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें

आगरा में कमाल हो गया, जिसे देखिए वहीं बेच रहा बकरी का दूध

बारातियों में मची हड़कंप

घोड़े की हरकत से दरवाजे पर इकट्ठा हुए बारातियों में हड़कंप मच गया। अपने अपने बचाव करने के लिए जो जहां सुरक्षित स्थान मिला भागकर अपने को बचाया। घोड़ा बेलगाम होकर सड़क पर दौड़ने लगा और एक वाहन से टकरा के खुद भी घायल हो गया। घोड़े की मार से दूल्हे की माता उमा देवी, पिता शिव बाबू मोदनवाल, पड़ोसी निर्मला देवी, खुद दूल्हा घायल हो गया। चार पहिया वाहन से भिड़ने से घोड़े को भी गंभीर चोट आई।

ट्रेंडिंग वीडियो