scriptस्वामी अम्बुजानन्द बने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सदस्य | swami Ambujanand became national member of hindu mahasabha | Patrika News

स्वामी अम्बुजानन्द बने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सदस्य

locationजौनपुरPublished: Oct 20, 2016 11:58:00 am

राष्ट्रीय स्तर पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से चुने गये सदस्य  

hindu mahasabha

hindu mahasabha

जौनपुर. शिव सेवा संस्थानम् के संस्थापक एवं जनपद के युवा हृदय सम्राट स्वामी अम्बुजानन्द जी महाराज को अखिल भारत हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। यह मनोनयन राष्ट्रीय स्तर पर हुई बैठक में सर्वसम्मत से की गयी तथा मनोनयन पत्र स्वयं प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा, प्रदेश महासचिव सनी मित्तल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा ने सामूहिक रूप से सौंपा।


इस दौरान इलाहाबाद मण्डल अध्यक्ष के अलावा मुजफ्फरनगर व अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस मनोनयन की जानकारी होने पर संस्थानम् के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित जनपद के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। शिवालय बाबा श्री जागेश्वरनाथ मन्दिर पर पहुंचकर लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में महासभा और मजबूत होगी। 

स्वागत करने वालों में मनीष सेठ, विजय चैरसिया, सौरभ यादव, आनन्द उपाध्याय, शीतल साहू, शशांक श्रीवास्तव, अम्बुज पाण्डेय, पवन मोदनवाल, पल्लू मोदनवाल, अजय गुप्ता, आलोक उपाध्याय, सनी सिंह आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो