scriptमछली मारने को लेकर खूनी संघर्ष, तीन घायल | three injured in blood conflict at jaunur | Patrika News

मछली मारने को लेकर खूनी संघर्ष, तीन घायल

locationजौनपुरPublished: Apr 21, 2019 02:40:40 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

Blood conflict

Blood conflict

जौनपुर. बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआहीं गांव में रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जगत नारायण बिंद के परिजन की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मछली मारने को लेकर पट्टीदार के परिवार से विवाद हो गया। थोड़ी देर में ही कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। मारपीट में जगत नारायण की पत्नी सुशीला बिंद (40), सचिन, नवीन व पंकज घायल हो गए। घायलों को बदलापुर सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय सुशीला बिंद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय राय ने बताया कि दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
BY-Javed Ahmad
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो