scriptदबंगो ने जलाया दो परिवार का तीन रिहायशी छप्पर | Three residential hut burnt by dabanga | Patrika News

दबंगो ने जलाया दो परिवार का तीन रिहायशी छप्पर

locationजौनपुरPublished: Jun 27, 2018 03:45:58 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

आग बुझाने में झुलसी महिला
 

पीड़ितों ने भागकर बचाई जान 

पीड़ितों ने भागकर बचाई जान 

जौनपुर. सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायख्वाजा गांव में मंगलवार को दबंगों ने दो परिवार का तीन रिहायशी छप्पर जला दिया। आग बुझाने में एक महिला झुलस गई। दबंगों की पिटाई से शिक्षक समेत दो लोग घायल हो गए। आधे घंटे तक जमकर तांडव हुआ, पुलिस के पहुँचते आरोपी फरार हो गए।
सरायख्वाजा गांव निवासी राम लोचन यादव का रिहायशी छप्पर है। जिसमें मंगलवार को सुबह कब्जा करने की नियत से आधा दर्जन दबंगो ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। रामलोचन का दो रिहायशी छप्पर और छंगू सरोज का एक रिहायशी छप्पर फूंक दिया।
जिसमें रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। आग बुझाने में बदामी देवी झुलस गई। आरोपियों ने करीब आधे घंटे तक जमकर तांडव किया। और पशुओं को खोलकर भगा दिया। भुक्तभोगी ने भाग कर जान बचाई। दबंगों के हमले में शिक्षक रामलोचन, दिनेश घायल हो गए।
लोगों ने मामले की जानकारी डायल-100 को दिया। थानाध्यक्ष सरायख्वाजा को खबर की। पुलिस के पहुंचते आरोपी फरार हो गए। राम लोचन यादव ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी साथ ही परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई।
By- जावेद अहमद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो