औवार गांव निवासी हरिविलास की पत्नी शुभावती देवी (45) अपने बेटे चंचल के साथ दवा लेने रत्नूपुर बाजार जा रही थी। घर से कुछ दूर पर मिट्टी लादे दो ट्रैक्टर ड्राइवर आपस मस्ती करने लगे। उनको मस्ती करता देख चंचल ने सावधानी बरतते हुए बाइक रोक दी और शुभावती देवी उतर गईं। तभी एक ड्राइवर तेजी से अपने ट्रैक्टर को बैक करने लगा।
इसे भी पढ़ें शादी के 10 दिन वो नहीं हो सका जो पत्नी चाहती थी, तो 11वीं रात पति के दूध में मिला दी ये दवा
उसी की चपेट में आने शुभावती देवी गिर पड़ीं और ट्रैक्टर के पहिए की नीचे आ गईं। हादसे में घटना स्थल पर ही उनकी मौत गयी। मौके से ट्रैक्टर सहित चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। महिला का पति विदेश में रहता है। उसे भी खबर कर दी गई है।

By Javed Ahmad