बताया गया है कि यह घटना जौनपुर जिले के महराजगंज थानाक्षेत्र के सवंसा में हुई। यहां एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्सिडेंट में बाइक पर सवाद दो युवकों की मौत हो गयी। इसी दौरान कुछ काम से बाजार आया युवक वापस लौटते समय इसी दुर्घटना की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। तत्काल लोगों ने घायल युवक को महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने घायल युवक की हालत चिंताजनक देखकर उसे जौनपुर जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
By javed Ahmad