scriptजौनपुर में दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल | two side violence in jaunpur | Patrika News

जौनपुर में दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल

locationजौनपुरPublished: Dec 23, 2017 04:43:52 pm

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत अर्गूपुरकलां गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों में जमकर लाठी डण्डे व ईट पत्थर चले

two side violence in jaunpur

जौनपुर में दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल

जौनपुर. शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत अर्गूपुरकलां गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों में जमकर लाठी डण्डे व ईट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जाती है।
अर्गूपुरकलां गांव में बेकारू चौहान व ज्ञान प्रकाश के बीच भूमि विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी मामले को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आपसी तक़रार के बाद दोनों अलग हो गए। कहासुनी की खबर परिजनों को हुई तो एक पक्ष के लोग बेकारु चौहान के घर लाठी डण्डा, लोहे की राड लेकर धमक पड़े। जहां घर पर मिले बेकारु चौहान (50) व उसकी गर्भवती बहू गुड़िया (24) को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। घटना में दूसरे पक्ष के सुरेश (30), रंजीत (26) पुत्रगण रामधारी, ज्ञान प्रकाश (40) पुत्र लाल बहादुर व उसका श्रीप्रकाश (20) को भी चोटें आई हैं।
सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां बेकारु का कूल्हा टूट जाने व उसकी गर्भवती बहू के पेट में गम्भीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की खबर पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ितों द्वारा मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें

चोरों ने पार किया हजारों का माल

चोरों ने रात में कई स्थानों से हजारों का माल पार कर दिया। दुकान का ताला व शटर चांड़ कर हजारों माल पार कर दिया। स्कूल से नकदी चुरा ले गए। सुबह पता चला तो पुलिस को खबर की गई।
खेतासराय थानांतर्गत दीदखोरा गांव निवासी

दिलीप कुमार

की गांव में नहर के किनारे किराना की दुकान है। सुबह वे दुकान पहुंचे तो सकते में आ गए। बाहर के चैनल का ताला टूटा हुआ था। अंदर के शटर को चांड़ कर चोर भीतर घुसे थे। गल्ले में रखे बीस हजार रूपये, काजू, बादाम, दाल आदि गायब थे।
भुक्तभोगी ने थाने पर शिकायत की तो जांच शुरू हुई। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुदरीगंज चैराहा के पास श्रीकृष्ण जूनियर हाईस्कूल के कर्मचारी करीब साढ़े 8 बजे विद्यालय खोलने पहुंचे। कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा देख सन्न रह गए। भीतर जाकर देखा तो आलमारी भी खुली थी। सारे कागजात बिखरे पड़े थे। सूचना प्रधानाध्यापक राम सेवक यादव को दी तो वे मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि आलमारी में रखे 55 हजार रूपये, आवश्यक कागजात के साथ विज्ञान सामग्री गायब है। उन्होंने सूचना थाना पर दे दी है।
input- जावेद अहमद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो