script

आटो रिक्शा पर बैठी लड़कियों से दो किलोमीटर तक छेड़खानी करते रहे युवक, युवती ने रोककर बीच चौराहे पर पीटा

locationजौनपुरPublished: Feb 04, 2020 05:33:43 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

युवकों का हाल देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई

up hindi news

युवकों का हाल देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई

जौनपुर. पीछा कर शोहदों को एक युवती ने मंगलवार को जमकर सबक़ सिखाया। एक महिला के ललकारने के बाद बीच चौराहे दो मजनुओं पर थप्पड़ों की बरसात हुई। युवकों का हाल देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के जेसीज़ चौराहे का है।
दिन में करीब 12 बजे दो लड़कियां ऑटोरिक्शा से रोडवेज की तरफ जा रही थीं। ऑटो सद्भावना पुल पर पहुंचा तो एक बाइक सवार तीन बदमाश युवतियों के पीछे लग गए। आगे चलकर साथ छेड़खानी करने लगे। बार-बार ऑटो पर पैर से मार रहे थे। इसी बीच एक लड़की ने फोन द्वारा इसकी सूचना भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मेनिका सिंह को दे दी। मेनिका सिंह तुरन्त जेसिज चौराहे पहुंच गईं।
वहां पर शोहदों को पकड़ लिया। फिर क्या था, बीच चौराहे पीड़ित लड़कियों के हाथों उनकी जमकर पिटाई करवाई। वो ललकारती गईं युवतियां तमाचे रसीद करती गईं। सरेआम शोहदों की पिटाई देखने वालों की चौराहे पर भीड़ उमड़ पड़ी। मेनिका सिंह ने बताया कि अब शोहदों को इसी तरह सबक सिखाया जायेगा ।

ट्रेंडिंग वीडियो