scriptस्टेशन पर नहीं रूकी तो चलती ट्रेन से कूदे दो युवक, एक की मौत | Two Young man Jump from running Train in Up jaunpur | Patrika News

स्टेशन पर नहीं रूकी तो चलती ट्रेन से कूदे दो युवक, एक की मौत

locationजौनपुरPublished: Nov 16, 2019 05:50:21 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

मृतक की जेब में मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने उसके घर सूचना दी

train full

दीपावली पर टे्रनें फुल, बरौनी में लगाया अतिरिक्त कोच,दीपावली पर टे्रनें फुल, बरौनी में लगाया अतिरिक्त कोच

जौनपुर. मुंगराबादशाहपुर थानांतर्गत गौरैयाडीह गांव के पास दो युवक चलती ट्रेन से कूद गए। चोट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज के सरायममरेज निवासी राजेश (21) और भदोही के मांदेव निवासी अजय सरोज (21) आपस मेंं रिश्तेदार हैं। भदोही से जंघई आने के लिए हावड़ा से जम्मूतवी जा रही अर्चना एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ये ट्रेन जंघई और बादशाहपुर स्टेशन नहीं रुकती जबकि दोनों को सरायममरेज जाना था। इसके लिए इन्हीं स्टेशनों पर उतरना होता है। ट्रेन जंघई स्टेशन पर नहीं रूकी तो दोनों ने सोचा कि बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी तो वहां उतर जाएंगे, लेकिन बादशाहपुर स्टेशन पर भी ट्रेन का स्टापेज नहीं था। गाड़ी नहीं रुकी तो दोनों युवक घबरा गये। स्टेशन से लगभग एक किमी. आगे गौरैयाडीह स्थित लछेनिया के पुल के पास दोनों तेज रफ्तार चलती ट्रेन से कूद पड़े। नीचे गिरते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लगभग एक घंटे तक वहीं लहूलुहान पड़े रहे। काफी देर बाद आसपास के लोगों की निगाह पड़ी तो मुंगराबादशाहपुर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि अजय सरोज की मौत हो चुकी थी जबकि राजेश तड़प रहा था। पुलिस ने घायल राजेश को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मृतक की जेब में मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने उसके घर सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
BY- JAVED AHMED

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो