scriptजौनपुर में योगी सरकार के खिलाफ हुआ ऐसा अनोखा प्रदर्शन कि देखने के लिये जुट गयी भीड़ | Patrika News
जौनपुर

जौनपुर में योगी सरकार के खिलाफ हुआ ऐसा अनोखा प्रदर्शन कि देखने के लिये जुट गयी भीड़

5 Photos
6 years ago
1/5

जौनपुर. काम बंद कर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में गुरुवार को अनोखा प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर ही मुंडन कराकर आवाज बुलंद कर रहे इन्हें देखने के लिए भीड़ लगी रही। वहीं 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को पत्रक सौंपा। साथ ही शीघ्र मांगे पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दिया।

2/5

ग्रामीण इलाके के सफाई कर्मचारी जिलाध्यक्ष अमर बहादुर यादव की अगुवाई में सुबह 11 बजे तक कलेक्ट्रेट पहुंच गए। लामबंद होकर दोपहर 12 बजे तक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनमें महिला सफाई कर्मचारी भी शामिल थीं।

3/5

प्रदर्शनकारियों की मांगों के समर्थन में कई अन्य संगठन के भी पदाधिकारी धरने में शामिल हुए। सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे इन प्रदर्शनकारियों ने दोपहर एक बजे से अनाेखे तरीके से प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

4/5

धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों में कई पुरूषाें ने नाई को बुलाकर अपना मुंडन कराना शुरू कर दिया। उन्हें देखने के लिए कलेक्ट्रेट आए लोग व कर्मचारी उमड़ पड़े। लोग इस प्रदर्शन की चर्चाएं करते दिखे।

5/5

वहीं शाम तीन बजे तक प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर काफी उत्तेजित दिखे। उन्हाेंने मांग पत्र प्रशासन को सौंपते हुए चेतावनी दिया कि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की वे काम-काज ठप कर लखनऊ में उग्र प्रदर्शन करेंगे। संचालन जिलामंत्री राम लाल पाल ने किया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.