scriptयूपी पुलिस की डॉयल- 100 की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, आक्रोशित लोगों का हंगामा | Up police dial 100 van Hit Old man in Up jaunpur | Patrika News
जौनपुर

यूपी पुलिस की डॉयल- 100 की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, आक्रोशित लोगों का हंगामा

वाहन वापस करते समय नारायनपुर गांव में हुआ हादसा
लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

जौनपुरOct 10, 2019 / 08:56 pm

Akhilesh Tripathi

up police

saharanpur police

जौनपुर. बदलापुर थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में गुरुवार की सुबह यूपी- 100 के वाहन से कुचलकर कर एक वृद्ध की मौत हो गयी। हादसे के बाद मौके पर तनाव पैदा हो गया। आला अधिकारियों को खबर लगी तो मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गयी, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
यूपी 100 की टीम सुबह गांव निवासी प्यारे गुप्त व राजकुमार के बीच हुए विवाद की सूचना पर पहुंची थी। गांव के महादेव यादव (80) गुप्ता बस्ती में बिजली के मिस्त्री के पास जा रहे थे। इसी बीच यूपी सौ का चालक वाहन बैक करने लगा। जिससे महादेव उसके नीचे आ गए। लोगों ने देखा तो नीचे से निकाल कर सीएचसी ले गये। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां उनकी मौत हो गयी।
उधर पुलिस के वाहन से हुई घटना को लेकर इलाके में तनाव फैल गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस भी सक्रिय हो गयी। देखते ही देखते सीओ राजेंद्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। काफिर देर तक आक्रोशित लोगों की भीड़ थाने पर भी जुटी रही।
BY- JAVED AHMED

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो