scriptUP Police के इनकाउंटर में बदमाश को लगी गोली, एक पुलिस वाला भी घायल | UP Police Encounter Criminal and Constable Injured in Jaunpur | Patrika News

UP Police के इनकाउंटर में बदमाश को लगी गोली, एक पुलिस वाला भी घायल

locationजौनपुरPublished: Feb 15, 2020 08:26:36 am

घायल बदमाश और पुलिसकर्मी का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज।

Encounter

प्रतीकात्मक फोटो

जौनपुर. उत्तर प्रदेश पुलिस का इनकाउंटर अभियान लगातार जारी है। जौनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है। फायरिंग में एक पुलिस वाला भी बदमाशों की गोली से घायल हुआ है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

UP में मॉर्निंग वॉक पर गयी छात्रा से स्कूल मैनेजर और उसके दोस्तों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर मां को पीटा

जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच बीती शुक्रवार की रात करीब 2.30 बजे मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की ओर से फायरिंग के बाद उन्होंने भी जवाबी फायरिंग की। एक बदमाश के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे धर दबोचा। क्रॉस फायरिंग में एक पुलिस का जवान भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान बदलापुर थाना क्षेत्र के श्यामलाल यादव के रूप में की गयी है।

By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो