जौनपुर

बारात में पर्दे के पीछे से अचानक चली गोली वेटर को लगी

घटना के बाद पहुंची पुलिस वधू पक्ष के कुछ लोगों को थाने लेकर आई।

जौनपुरJun 25, 2019 / 03:42 pm

रफतउद्दीन फरीद

प्रतीकात्मक फोटो

जौनपुर. सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुलतानपुर गांव में सोमवार की देर रात हर्ष फायरिंग के दौरान एक वेटर को गोली लग गई। वो उस वक़्त आइस क्रीम परोस रहा था। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल भेजा गया।
इसे भी पढ़ें

दबंगों के कहर से घर में कैद थीं महिलाएं, पुलिस कराया आजाद, गिरायी दबंगों की दीवार

 

 

सुल्तानपुर गांव में वैवाहिक समारोह चल रहा था। तभी भोजन के दौरान पर्दे के पीछे से गोली चल गई जो सीधे आइसक्रीम परोस रहै वेटर यशवंत प्रजापति को जा लगी। आनन-फानन उसे शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां से जौनपुर रेफर कर दिया गया। बहरहाल रात में किसी भी पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
इसे भी पढ़ें

जहरील ताड़ी पीने से एक की मौत तीन युवतियों सहित 10 की हालत गंभीर

सुबह जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वधू पक्ष के कुछ लोगों को थाने लेकर आई। बरात कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के खनुआई निवासी हरीराम पासवान की थी जो श्रीराम पासवान के यहां आई थी।
By Javed Ahmad
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.