जौनपुर

विवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

पति बाहर दरवाजे पर बैठकर चाय का इंतजार कर रहा था

जौनपुरMay 03, 2019 / 01:50 pm

sarveshwari Mishra

Suicied

जौनपुर. मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ककराही डीहा गांव में शुक्रवार की भोर में विवाहिता ने फांसी लगा ली। पति ने देखा तो शोर मचाया। सूचना देने पर पुलिस और मायका पक्ष पहुंच गए।

कोतवाली क्षेत्र के ककराही डीहा गांव निवासी चंदन सिंह की पत्नी काजल सिंह (25) रोज़ की तरह भोर में उठी। पति बाहर दरवाजे पर बैठकर चाय का इंतजार करने लगा। जब कुछ देर हो गई और पत्नी चाय लेकर नहीं आई तो चंदन कमरे में पहुंचा। वहां काजल फांसी पर लटक रही थी। उसने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के काफी लोग जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घर में सिर्फ पति, पत्नी और सास-ससुर रहते हैं। मृतका के मायके वालों को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
BY-Javed Ahmed

Home / Jaunpur / विवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.