script4 घंटे से कुएं में मिट्टी के ढेर के नीचे दबी है महिला, लोग कर रहे दुआ | Woman fallen in well buried under soil since 4 Hours Rescue continue | Patrika News

4 घंटे से कुएं में मिट्टी के ढेर के नीचे दबी है महिला, लोग कर रहे दुआ

locationजौनपुरPublished: Sep 29, 2019 12:38:06 pm

पुराने पटे कुएं में गिरी महिला, घंटों बाद भी नहीं लगा पता
ग्रामीणों के साथ फायर बिग्रेड टीम जुटी राहत कार्य में।

जौनपुर. बक्शा थाना क्षेत्र के जागनपुर गाँव में रविवार सुबह घर के सामने पुराने पाटे गए कुएं में एक महिला गिर गई। दरअसल कई दिन की बारिश से कुएं के पास की मिट्टी इतनी गीली हो गई थी कि पैर रखते ही धंस गई। महिला को बचाने के लिए टीम लग गई है। कुएं में दलदल हो जाने से 45 वर्षीय महिला गिर गई। हालांकि समय बीतने के साथ महिला के जीवित होने की संभावना कम होती जा रही है।
गाँव निवासी अरुण यादव के घर के सामने पुराना कुआं था। कुछ वर्ष पूर्व कुएं को घास-फूस एवं मिट्टी से पाट दिया गया। तीन दिन से हो रही बारिश के कारण कुएं के आसपास की मिट्टी दलदल हो गई। सुबह छह बजे के करीब अरुण की पत्नी हीरावती देवी दलदल देख उस स्थान को पैर से दबाने लगी। उसी दौरान अचानक हीरावती नीचे धंसती चली गई। जब तक लोग समझ पाते उसके ऊपर से मिट्टी भरभरा कर गिर गई।
शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष शशिचन्द चौधरी को दी। जानकारी होते ही मौके पर फायर बिग्रेड के जवान भी पहुंच गए। ग्रामीणों एवं पुलिस के जवानों के बीच जेसीबी से मिट्टी निकालने का कार्य शुरू किया गया। हालांकि घटना के चार घण्टे बाद भी महिला को निकाला नहीं जा सका। इस दौरान सैकड़ो की भीड़ मौजूद रही। लोग हीरावती के सकुशल होने की कामना कर रहे हैं।
By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो