scriptरेलवे ट्रैक पर मिला महिला हाथ शव गायब , हत्या की आशंका | woman hand found on railway track dead body missing in jaunpur | Patrika News

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला हाथ शव गायब , हत्या की आशंका

locationजौनपुरPublished: Jan 08, 2018 09:17:56 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

मायका पक्ष ने पति समेत चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

woman hand found on railway track dead body

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला हाथ शव गायब

जौनपुर. जिले के गौराबादशाहपुर थानांतर्गत कबीरूद्दीनपुर गांव के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक महिला का कटा हुआ हाथ मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टीम ने वहां पहुंच कर पड़ताल शुरू की। कुछ देर बाद अंगुली में पहनी अंगूठी के आधार पर उसकी शिनाख्त हो गई। मायका पक्ष ने उसकी हत्या के बाद शव गायब किए जाने का मामला दर्ज कराया है।
सरायख्वाजा थानांर्तगत रेशाम (21) की शादी कबूरूद्दीनपुर गांव के प्रमोद सोनकर के साथ बीते 6 जून को हुई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
दोपहर में रेलवे ट्रैक के पास कुछ चरवाहे मवेशियों को चरा रहे थे। अचानक उनकी नजर रेलवे लाइन के पास पड़े एक हाथ पर पड़ी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। खबर लगते ही टीम वहां पहुंच गई। हाथ कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जाने लगा। इसी बीच पता चला कि गांव की रेशमा भोर से ही लापता है। सरायख्वाजा से पहुंचे रोहित ने दावा किया कि ये हाथ उसकी बहन रेशमा का है। साथ पहुंची मां ने बताया कि अंगुली में जो अंगूठी है ये उसी की है। भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बहन के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गायब कर दिया।
मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि पहले से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए हमेशा परेशान किया करते थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति , सास, ससुर व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया । एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पड़ताल की जा रही है । जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
INPUT BY- JAWED AHMED

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो