scriptससुराल पक्ष से विवाद में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस | Young Man Died in Train Accident Jaunpur | Patrika News

ससुराल पक्ष से विवाद में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

locationजौनपुरPublished: Jun 06, 2018 11:56:28 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

मृतक के जेब से मिला सुसाइड नोट

Train Accident

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

जौनपुर. मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार भोर में ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या कर ली। 25 वर्ष के विवेक दुबे पलई का पूरा रामपुर गांव के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गए हैं।

दरअसल, यह पारिवारिक कलह का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने जब मृतक की तलाशी ली तब उसके जेब से एक सुसाइड नोट मिला। उससे यह अनुमान लगाया गया कि वह अपने विवाह को लेकर अवसाद में था। उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। जिसे लेकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट के साथ शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो