scriptकलेक्टर ने दिलाई सुशासन की शपथ | The collector was administered the oath of good governance | Patrika News

कलेक्टर ने दिलाई सुशासन की शपथ

locationभोपालPublished: Dec 27, 2015 10:22:00 am

Submitted by:

suresh mishra

पन्ना। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर शिवनारायण सिंह चौहान ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने देश को नई दिशा दी। उन्होंने ने सार्वजनिक जीवन में सुचिता तथा […]


पन्ना।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर शिवनारायण सिंह चौहान ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने देश को नई दिशा दी। उन्होंने ने सार्वजनिक जीवन में सुचिता तथा सेवा के नये मापदण्ड स्थापित किए। उन्होंने जनहित तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए देश का नेतृत्व किया। उनके आदर्शो को हम अपने जीवन में उतारें।
कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी तथा कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन के साथ सौंपे गए उत्तरदायित्व निर्वहन करें। शासन की योजनाओं तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करें। गरीबों के हितसंवर्धन के लिए सतत प्रयास करें। अपने कार्यालय को व्यवस्थित और साफ सुथरा रखें। यही सुशासन का मूलमंत्र है। इस अवसर पर एडीएम अनिल खरे तथा कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो