scriptझाबुआ जिले की 712 स्कूलों में 55 हजार ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार | 55 thousand performed collective Surya Namaskar in 712 schools of Jha | Patrika News

झाबुआ जिले की 712 स्कूलों में 55 हजार ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

locationझाबुआPublished: Jan 12, 2020 09:57:55 pm

Submitted by:

kashiram jatav

विद्यार्थियों को बचपन से ही देश की योग परम्परा का ज्ञान और अनुभव मिले। साथ ही उन्हें जीवन में स्वस्थ्य बने रहने के लिए सूर्य नमस्कार करने का महत्व समझाया जा सके

झाबुआ जिले की 712 स्कूलों में 55 हजार ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

झाबुआ जिले की 712 स्कूलों में 55 हजार ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

झाबुआ. स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिले की 712 शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों सहित 55 हजार 632 लोगों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।

जिला मुख्यालय पर मुख्य आयोजन डीआरपी लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर हुआ। इसमें सभी ने सूर्य नमस्कार की मुद्राओं के साथ प्राणायाम किया। एक साथ योग के लिए की गई मुद्राओं के दौरान जो दृश्य बना वह अलग नजारा पेश कर रहा था। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मन्नूबेन डोडियार, कलेक्टर प्रबल सिपाहा, एसपी विनीत जैन, एएसपी विजय डावर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में 1158 जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अधिकांश जनप्रतिनिधि कांग्रेस के थे। पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा समथर््िात जनप्रतिनिधियों ने आयोजन से दूरी बना ली है।
छात्राओं के मुकाबले छात्रों की संख्या ज्यादा रही
सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में छात्राओं के मुकाबले छात्रों की संख्या अधिक रही। कुल 26 हजार 757 छात्रों ने आयोजन में हिस्सा लिया। छात्राओं की संख्या 19 हजार 957 रही। इसके अलावा 1624 शिक्षक, 1010 शिक्षिकाएं, 2 हजार 647 अभिभावक, 2489 अन्य नागरिक और 1158 जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने योग का महत्व सीखा
काकनवानी. विद्यार्थियों को बचपन से ही देश की योग परम्परा का ज्ञान और अनुभव मिले। साथ ही उन्हें जीवन में स्वस्थ्य बने रहने के लिए सूर्य नमस्कार करने का महत्व समझाया जा सके। इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस पर 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। इसी कड़ी में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम ग्राम काकनवानी के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय पर आयोजित किया गया। इसमें सभी छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया तथा सूर्य नमस्कार पश्चात स्कूल के प्रधानध्यापक बर्नाड कटारा ने स्कूली विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द का परिचय एवं योग के फायदे बताए एवं सभी स्टाफ व छात्राओं ने युवा दिवस के माध्यम से सूर्यनमस्कार किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो