script850 हितग्राहियों को 1 करोड़ से अधिक का हितलाभ | 850 prople got advantage of more than 1 crore | Patrika News

850 हितग्राहियों को 1 करोड़ से अधिक का हितलाभ

locationझाबुआPublished: Jun 14, 2018 04:57:28 pm

Submitted by:

amit mandloi

लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हितलाभ देते हुए विधायक ने एक बालिका को उठा लिया।

ladli laxmi yojna

850 हितग्राहियों को 1 करोड़ से अधिक का हितलाभ

पेटलावद. हम सौभाग्यशाली है कि प्रदेश के मुखिया शिवराजंिसंह चौहान अपनी जनता से सीधा संवाद करते हैं और उनके सुख दुख की बातें जानकार समझकर उनके विकास व सम्मान के लिए योजनाएं बनाते है। आज भी वह पूरे प्रदेश के असंगठति श्रमिकों को हितलाभ वितरित करते हुए पूरे प्रदेश की 362 ब्लॉक में अपनी बात सीधे रख रहे हैं। आज पेटलावद विकासखंड के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत क्षेत्र व नगर परिषद क्षेत्र में 850 हितग्राहियों को 1 करोड़ से अधिक का हितलाभ प्रदान किया जा रहा है। लाभ देने का यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा। उक्त बात विधायक निर्मला भूरिया ने मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी संबल योजना अंतर्गत असंगठित श्रमिकों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर कलेक्टर आशीष सक्सेना ने भी हितग्राहियों को मार्गदर्शन दिया और योजना के सभी हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता बताई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेंद्र कुमार घनघोरिया ने असंगठित श्रमिकों के बारे में बताया कि पेटलावद विकासखंड में 70983 हितग्राही सत्यापित किए गए हंै। इसके साथ ही उन्होंने इनकों मिलने वाले लाभ के बारे में भी विस्तृत से जानकारी दी। नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा ने स्वागत भाषण देते हुए सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। मध्यप्रदेश अंत्योदय समिति के सदस्य ठाकुर सुरेंद्र सिंह मोटापाला ने भी अपने विचार रखे।
सम्मेलन में लगभग 850 हितग्राहियों को 1 करोड़ रूपए से अधिक की सहायता प्रदान की गई। जिसमें 18 परिवारों को अंत्येष्ठी सहायता और अनुग्रह राशि 38 लाख 90 हजार रूपए। प्रसुति सहायता 102 हितग्राहियों को 16 लाख बत्तीस हजार रुपए,राजस्व विभाग के 102 पट्टे वितरण, कल्याणी पेंशन योजना में 150 महिलाओं को प्रतिमाह 300रूपए की सहायता प्रारंभ, स्वच्छ भारत मिशन में 12 हजार के 50 शौचालय की अनुमति, कपिलधारा में 2 हितग्राही को 2-2 लाख की सहायता, लाड़ली लक्ष्मी योजना में 100 बालिकाओं को प्रमाण पत्र, मातृत्व वंदन योजना में 50 महिलाओं को हितलाभ, उज्जवला योजना के अंतर्गत 180 हितग्राहियों को गैस टंकी व चूल्हा वितरण, राष्ट्रीय परिवार सहायत में जनपद पंचायत की ओर से 15 और नगर परिषद की ओर से 5 मृतकों के परिजनों को सहायता राशि 20 हजार का चेक प्रदान, इसके साथ ही नगर परिषद की ओर से 22 पट्टे वितरीत किए गए। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से 10 साइकिल व 10 बच्चों को पुस्तके प्रदान की गई। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष मथूरी बाई निनामा, उपाध्यक्ष राजलक्ष्मी गोपाल सिंह राठौर ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष माया सतोगिया, सहकारी संस्था अध्यक्ष ठाकुर नवीन चंद्र सिंह बोड़ायता, अंत्योदय समिति सदस्य अंबालाल मेहता ,अभिभाषक संघ अध्यब विनोद पुरोहित, नगर मंडल अध्यक्ष किर्तीश चाणोदिया, विधायक प्रतिनिधि मूलचंद्र निनामा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र मेहता, फूंदीबाई , मुन्नालाल आदि उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो