अक्षर अभियान में जिले के ६ लाख निरक्षर लोगों को किया चिह्नित
परीक्षा में लगभग एक लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए
झाबुआ
Published: March 27, 2022 01:34:40 am
झाबुआ. वर्तमान में झाबुआ जिले में साक्षरता का प्रतिशत बहुत कम है। निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि अ से अक्षर अभियान में किए गए प्रयासों एवं परीक्षा में भाग लेने वाले साथियों एवं शिक्षार्थियों के उत्साह से स्थिति में निश्चित रूप से सुधार आएगा। जनवरी में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर जिले में करीब 6 लाख निरक्षर चिन्हित किए गए। अभी होने वाली परीक्षा में करीब एक लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिससे निश्चित ही जिले का साक्षरता प्रतिशत बढ़ेगा। शनिवार 26 मार्च को जिले के 667 अक्षर साथियों के प्रयासों का परीक्षा महोत्सव मनाया ।
50 गांव का चयन किया गया
15 अगस्त 2021 से अ से अक्षर अभियान प्रथम चरण का आगाज किया गया। प्रथम चरण में जिले के थांदला एवं पेटलावद विकासखंड के 50-50 गांव का चयन किया गया। इन गांव में अध्ययनरत शिक्षार्थियों का मूल्यांकन 16 जनवरी 2022 को किया गया, जिसमें 17771 शिक्षार्थि सम्मिलित हुए।
द्वितीय चरण में जिले में 3 जनवरी 2022 से पुन: अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान प्रशासन के साथ ही समस्त स्वयंसेवी संस्थाओं ,अशासकीय विद्यालयों के पूर्ण सहयोग से चलाया गया। सभी संस्थाओं ने अपने आगे बढ़-चढ़कर सहज सुकृति के भाव से उत्साह पूर्वक कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया। पूरे जिले में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्दशानुसार 26 मार्च 2022 को परीक्षा का आयोजन किया । जिसमें एक लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
25 मार्च 2022 को केंद्र सरकार में मानव संसाधन मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं शिक्षा विभाग के सचिव ने वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग के माध्यम से देश के सभी जिलों में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के लिए वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग के माध्यम से चर्चा की, जिसमें उन्होंने मध्यप्रदेश में झाबुआ मॉडल पर किए गए कार्य की प्रशंसा की।
प्रशासन मैदान में उतरा
यह अभियान जन अभियान बनकर उभरा है। यह कार्य कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। हर पढ़े-लिखे व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है। जिला साक्षरता समिति, जिले में अनुविभागीय अधिकारी, सीइओ जनपद पंचायत, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक, विकासखंड साक्षरता प्रभारी, जन शिक्षक एवं प्रत्येक शिक्षक शिक्षिका द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है।

अक्षर अभियान में जिले के ६ लाख निरक्षर लोगों को किया चिह्नित
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
