script

Breaking : हनीट्रैप में पूर्व मंत्री के वीडियो वायरल के बाद भाजपा के पूर्व विधायक पर दुष्कर्म का केस दर्ज

locationझाबुआPublished: Nov 18, 2019 03:34:16 pm

झाबुआ से भाजपा विधायक रहे शांतिलाल बिलवाल के खिलाफ युवती ने की शिकायत

Breaking : हनीट्रैप में पूर्व मंत्री के वीडियो वायरल के बाद भाजपा के पूर्व विधायक पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Breaking : हनीट्रैप में पूर्व मंत्री के वीडियो वायरल के बाद भाजपा के पूर्व विधायक पर दुष्कर्म का केस दर्ज

झाबुआ. प्रदेश में वर्तमान में हनीट्रैप मामले में भूचाल आया हुआ है। सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का हनीट्रैप की आरोपी श्वेता स्वपनिल जैन के साथ वीडियो वायरल हुआ है। उनका नाम व्यापमं घोटाले में भी आया था। वीडियो वायरल होने भाजपा में घमासान मचा हुआ है। एक अन्य मामले में भाजपा के ही पूर्व विधायक फंसते नजर आ रहे हैं। उन पर एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि शादी का झांसा देकर पूूर्व विधायक ने उसके साथ ज्यादती की थी।
must read : कॉलेज छात्राओं ने हुस्न के जाल में 100 से ज्यादा लोगों को फंसाया, पुलिस के हाथ लगे कई आपत्तिजनक वीडियो

झाबुआ से भाजपा विधायक रहे शांतिलाल बिलवाल के खिलाफ पुलिस ने ज्यादती का प्रकरण दर्ज किया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई एक युवती द्वारा शादी का झांसा देकर वर्ष 2004 से शारीरिक शोषण करने की शिकायत पर की गई है। फिलहाल प्रकरण में पूर्व विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
must read : बेटी ने प्रेमी के साथ भागकर की शादी, गुस्साए परिजन ने दो घंटे में ही युवक को चाकूओं से छलनी कर दिया

गौरतलब है कि युवती पूर्व में दो बार बिलवाल के खिलाफ शिकायत कर चुकी थी, लेकिन बाद में दबाव के चलते उसने अपना आवेदन वापस ले लिया था। इस बार युवती की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ धारा 376, 376(2) और 506 में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी को ढूंढ़ रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो