scriptपेटलावद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं में झड़प | Clashes between police and workers during demonstrations in Petlawat | Patrika News

पेटलावद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं में झड़प

locationझाबुआPublished: Sep 10, 2018 10:13:54 pm

झड़प में पुलिस ने पुतले पर पानी डाल दिया और कांग्रेस के मनसुबों पर पानी फेर दिया

jj

पेटलावद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं में झड़प

पेटलावद. भारत बंद के दौरान पेटलावद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया।
इस दरम्यान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खीच तान हुई. जिसमें पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा ने पुलिस वालों को पकड़ कर अलग हटाया और पुलिस वालों को रोका तथा कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किया। इस झड़प में पुलिस ने पुतले पर पानी डाल दिया और कांग्रेस के मनसुबों पर पानी फेर दिया।
कांग्रेस के द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम बढऩे का विरोध करते हुए पूर्व विधायक वाल सिंह मेडा ने बताया कि मप्र की भ्रष्ट भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में एतिहासिक बढ़ोत्तरी की गई है जिससे आम जनता परेशान है। अन्य राज्यों के अपेबा 10 रूपए प्रति लीटर पेट्रोल व डीजल के भाव अधिक ह। कांग्रेस के भारत बंद का असर पेटलावद में भी दिखाई दिया. दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में वाहन रैली निकाली. इसके बाद एकत्रीत हो कर पुतला जलाने का प्रयास किया किंतु पुलिस ने उन्हें पुतला नहीं जलाने दिया. इसके पश्चात कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने तहसीलदार मुकेश काशिव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक वालसिंह मेडा, ब्लॉक अध्यब नरेंद्र पाल सिंह, कलसिंह भूरिया, युवा कांग्रेस नगर अध्यब जीवन ठाकुर, गोपाल परमार, आशीष मुथा, बरकत मंसूरी, हरचंद्र डामर, पऐपू पडिय़ार, अनूपम भंडारी, गेंदालाल पाटीदार,जगदीश जानी, गोपाल ठाकुर,विधानसभा प्रवक्ता चंदु राठौड़, जावेद लोधी, माणका भाई आदि उपसिथत थे।
कांग्रेस के बंद को मिला समर्थन
पारा. महंगाई के विरोध में कांग्रेस के बंद के आह्वान पर नगर बंद रहा। सुबह से कांग्रेस के नेता सलेल पठान, राकेश कटारा व रमेश मोहनिया अपने साथियों के साथ नगर बन्द करवाने में लगे रहे। खुलती हुई दुकानों को हाथ जोड़ कर बन्द को सफल बनाने के लिए निवेदन करते रहे। बंद के कारण दूर दराज के अंचल से आऐ ग्रामीण अपने रोज मर्रा के सामान की खरीदी के लिए इधर उधर भटकते रहे। पारा में बाजार करने पहुचे ग्रामीण दोपहर तक बाजार खुलने की प्रतीक्षा करते रहे। बंद को सफल बनाने के लिए केमता डामोर, रूपसिंह डामोर , जोगडिय़ा निनामा सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता लगे रहे व बार बार नगर की गलियों से नारे लगाते हुए वाहन पर भ्रमण करते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो