scriptVIDEO : एक महीने में किसानों का कर्जा होगा माफ, बैंक से मिलेगा नो ड्यूज सर्टिफिकेट : कमलनाथ | CM arrives at Jhabua for school chale hum campaign | Patrika News

VIDEO : एक महीने में किसानों का कर्जा होगा माफ, बैंक से मिलेगा नो ड्यूज सर्टिफिकेट : कमलनाथ

locationझाबुआPublished: Jun 24, 2019 04:35:00 pm

मुख्यमंत्री कमलनाथ का सोमवार को झाबुआ के दौरे पर थे।

kamal

VIDEO : एक महीने में किसानों का कर्जा होगा माफ, बैंक से मिलेगा नो ड्यूज सर्टिफिकेट : कमलनाथ

झाबुआ. एक महीने में झाबुआ जिले के हर किसान का कर्जा माफ करेंगे। सिर्फ माफी नहीं बल्कि बैंक से उसे नो ड्यूज का सर्टिफिकेट मिलेगा। किसान का जन्म कर्ज में होता है और मृत्यु कर्ज में होती है। हमने इसके लिए राहत पहुंचाई है। भाजपा की सरकार 15 साल रही इसीलिए आपको हर चीज के लिए मांगे रखना पड़ रही है। मैं सिर्फ घोषणा नहीं करता, काम पूरा करने में विश्वास रखता हूं।
यह कहना है मुख्यमंत्री कमलनाथ का। वे सोमवार को झाबुआ के दौरे पर थे। दोपहर करीब 12.30 बजे मुख्यमंत्री झाबुआ पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूल चलें हम अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही अच्छे नंबर लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया। इसके बाद वे पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं मुख्यमंत्री निकाह योजना में पहुंचे। यहां उन्होंने आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस नेताओं से रूबरू होने के साथ बैठक लेंगे। शाम करीब 5 बजे वे झाबुआ से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और प्रभारी मंत्री सुरेंद्रसिंह हनी बघेल भी मौजूद थे।
खेल मैदान खराब न हो इसलिए चुना पॉलीटेक्निक कॉलेज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं मुख्यमंत्री निकाह योजना का कार्यक्रम पहले कॉलेज मैदान पर आयोजित किए जाने की चर्चा चल रही थी, लेकिन खेल मैदान खराब न हो इसलिए प्रशासन ने पॉलीटेक्निक कॉलेज को चुना। इस निर्णय की सभी खेल प्रेमियों ने सराहना की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो