scriptजिले में कोरोना की नहीं थम रही रफ्तार, 137 नए संक्रमित मिले, 48 स्वस्थ्य होकर घर लौटे | covid-19 | Patrika News

जिले में कोरोना की नहीं थम रही रफ्तार, 137 नए संक्रमित मिले, 48 स्वस्थ्य होकर घर लौटे

locationझाबुआPublished: Apr 22, 2021 12:13:38 am

Submitted by:

harinath dwivedi

प्रशासन नियंत्रण में जुटा

जिले में कोरोना की नहीं थम रही रफ्तार, 137 नए संक्रमित मिले, 48 स्वस्थ्य होकर घर लौटे

जिले में कोरोना की नहीं थम रही रफ्तार, 137 नए संक्रमित मिले, 48 स्वस्थ्य होकर घर लौटे

झाबुआ. जिले में संक्रमण की रफ्तार नहीं थम रही। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में कुल 137 नए पॉजिटिव मरीज मिले। राहत की बात ये है कि जिले से कुल 631 सैंपल भेजे गए थे, जिनमें से 409 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 48 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए। फि लहाल जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 955 है। इनमं से 40 को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 857 होम आइसोलेशन में हैं । 32 संक्रमित प्राइवेट अस्पताल में इलाज लेे रहे हैं। वहीं 4 संक्रमितों को गोपालपुरा हवाई पट्टी पर बनाए गए कोविड केयर सेंटर पर रखा गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 34 मरीजों की मौत हो चुकी है।
प्रभारी मंत्री डंग ने कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
झाबुआ. कोविड नियंत्रण के लिए कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण बुधवार को सुबह 11 बजे जिला प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग द्वारा किया गया। मंत्री द्वारा कन्ट्रोल रूम की समस्त व्यवस्था के अतिरिक्त यहां पर डॉक्टर की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की एवं कन्ट्रोल रूम से दो कॉलर से चर्चा भी की गई एवं उन्हें स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। कन्ट्रोल रूम से जो सुविधा प्राप्त हो रही है उससे भी संतुष्टि व्यक्त की गई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा कन्ट्रोल रूम की कार्यप्रणाली के बारे में प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, विधायक कांतिलाल भूरिया, डॉ. विक्रांत भूरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना, ई-गवर्नेस मैनेजर धर्मेन्द्र मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो