scriptसाढ़े 6 हजार साधकों ने ली दीक्षा | deeksha programme | Patrika News

साढ़े 6 हजार साधकों ने ली दीक्षा

locationझाबुआPublished: Jan 14, 2019 01:36:32 am

आध्यात्मिक अद्र्धकुंभ: श्री राम शरणम् का तीन दिवसीय सत्संग महोत्सव प्रारंभ

jhabua

साढ़े 6 हजार साधकों ने ली दीक्षा

झाबुआ. आमतौर पर महिलाओं की रुचि धार्मिक क्षेत्र में अधिक रहती है, लेकिन रविवार को प्रारंभ हुए श्री राम शरणम के तीन दिवसीय खुले सत्संग के पहले दिन हुई राम नाम दीक्षा में भारी भीड़ उमड़ी। नव दीक्षाथर््िायों में महिलाओं की तुलना में ज्यादा पुरुष साधक शामिल हुए। कुल 6 हजार 502 नए साधकों ने दीक्षा ग्रहण की। इनमें 3 हजार 805 पुरुष और 2 हजार 702 महिलाएं थी। इस आध्यात्मिक महोत्सव के सहभागी 8 राज्यों से आए करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बने। इस दौरान कॉलेज मार्ग पर इतनी अधिक भीड़ उमड़ी की टै्रफिक डायवर्ट करना पड़ा। श्री राम शरणम के तीन दिवसीय सत्संग महोत्सव की शुरुआत रविवार सुबह 11 बजे राम-नाम दीक्षा के साथ हुई। महोत्सव में स्थानीय स्तर से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही करीब आठ राज्यों से बड़ी संख्या में दीक्षार्थी व साधक पहुंचे। श्रद्धालुओं के उमड़े सैलाब ने इस आध्यात्मिक महोत्सव को अद्र्धकुंभ का रूप दे दिया। आलम यह था कि कॉलेज मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ थी। दोपहर 2 बजे तक चले दीक्षा समारोह में श्री राम शरणम भवन पर चार पालियों में स्वामीजी महाराज डॉ. विश्वामित्रजी सद्गुरु की वीडियो सीडी के माध्यम से साधकों ने दीक्षा ग्रहण की। दीक्षा ग्रहण करने वाले भक्तों को नई दिल्ली ट्रस्ट की ओर से एक सिद्ध माला, दैनिक पाठ के लिए अवतरित ग्रंथ अमृतवाणी, आध्यात्मिक गतिविधियों, साधना पद्धति, गुरुजनों के परिचय की लघु पुस्तिका तथा जीवनभर साधना का संकल्प पत्र आदि प्रदान किए गए।
आज का कार्यक्रम-
सुबह 7 से 8 तक ध्यान व भजन-कीर्तन किए जाएंगे। 10 से 11 बजे तक गीतापाठ, प्रवचन, भजन-संकीर्तन किए जाएंगे। दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक मौन साधना की जाएगी। 3 से 4 बजे तक अमृतवाणी, संकीर्तन व प्रवचन होंगे। शाम 7 से 8 बजे तक रामायण पाठ किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो