-मेष राशि
नवंबर माह की 10 तारीख के बाद से इस राशि के जातकों की आर्थिक योजनाएं सफल होंगी, संपत्ति खरीदने के योग बनने जा रहे हैं। नौकरी में तरक्की मिलने के प्रबल संयोग हैं। इनकी कुंडली में ऐसे संयोग बन रहे हैं, जो इस राशि की पूरी दुनिया ही बदल देंगे। आपका करियर नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा, कारोबार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। खरीददारी और सौदेबाजी में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय भी होंगे, आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अगर आप व्यौहारिक हैं तो आपके व्यापार में आप को बड़ी सफलता हासिल करने से भी कोई नहीं रोक सकता। इस समय बनाई गई योजना भविष्य तय करेगी।
-तुला राशि
आपको 10 नवंबर के बाद भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। प्रेम प्रसंग वैवाहिक रिश्ते में बदल सकते हैं। घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। सभी प्रकार के भौतिक सुख,धन-वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी,जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा,तरक्की और सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। नए संबंध या पार्टनरशिप शुरुआत होने वाली है आप अपने रिश्ते में एक दरार प्राप्त कर सकते हैं, स्वास्थ्य आपके लिए सही होगा, नौकरी से संबंधित जातकों की पदोन्नति के साथ साथ आय में भी वृद्धि हो सकती है।
-कुम्भ राशि
नवंबर महीने का एक सप्ताह पूर्ण होने के बाद इस राशि के जातको को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संदेश मिलने वाला है, जिससे उनके आने वाले दिन खुशी के गुज़रेंगे। अगर आपके जीवन में कोई आर्थिक परेशानी है तो वो भी दूर हो जाएगी। यूं समझ लीजिए कि, सभी देवताओं की कृपा दृष्टि आप पर बनने जा रही है। जिसके चलते बड़ा धनलाभ होने के प्रबल संकेत हैं। परिवार और जीवन साथी का सहयोग मिलने से आपको हर कार्य में सफलता भी मिलेगी।
-सिंह राशि
इस राशि चक्रों के लोगों को अचानक धन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है यात्रा लाभकारी साबित होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे और धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल करेंगे। रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगार लोग कोशिश करेंगे और अपने कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा।
-मीन राशि
कारोबार में आर्थिक लाभ होगा, इसके साथ विस्तार करने का उचित समय है, अगर आप कोई नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह समय सुनहरा साबित होगा,मां लक्ष्मी की कृपा से आपको कोई अच्छी सी नौकरी मिल सकती है। आपको तरक्की के साथ साथ आमदनी बढ़ेगी। इस राशि के जातकों का अच्छा समय घर के द्वार पर खड़ा है, यह समय इनके हर रुके हुए कामों को पूरा करके जाएगा। घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी, जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।