झाबुआPublished: Nov 06, 2022 10:23:26 pm
Shailendra Sharma
सेंड बोआ सांप का वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू...अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों में है कीमत
झाबुआ. दुर्लभ प्रजाति के जिस सांप को तस्कर जंगलों में ढ़ूंढते हैं वो दुर्लभ रेड सेंड बोआ सांप झाबुआ की एक कॉलोनी में घूमता दिखाई दिया। सेंड बोआ सांप को देख कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने तुरंत वन विभाग के अमले को सूचना दी जिसके बाद वन विभाग का अमला कॉलोनी में पहुंचा और सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़कर अपने साथ ले गई। बता दें कि दुर्लभ प्रजाति के रेड सेंड बोआ सांप की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2-3 लाख रुपए तक होती है और इसी के कारण तस्कर इस सांप की तस्करी करते हैं। मध्यप्रदेश में बीते कुछ सालों में सेंड बोआ सांप की तस्करी के मामले कई बार सामने आए हैं।