scriptदो साल बाद हुए कार्यक्रम में दिखा उत्साह, योग की विभिन्न विधाओं का किया प्रदर्शन | international yoga day | Patrika News

दो साल बाद हुए कार्यक्रम में दिखा उत्साह, योग की विभिन्न विधाओं का किया प्रदर्शन

locationझाबुआPublished: Jun 21, 2022 11:50:07 pm

Submitted by:

binod singh

योग दिवस पर अलग-अलग संस्थाओं के साथ सामाजिक संगठनों ने भी किए कार्यक्रम

दो साल बाद हुए कार्यक्रम में दिखा उत्साह, योग की विभिन्न विधाओं का किया प्रदर्शन

दो साल बाद हुए कार्यक्रम में दिखा उत्साह, योग की विभिन्न विधाओं का किया प्रदर्शन

झाबुआ. कोरोना काल के दो साल बाद हुए योग दिवस के कार्यक्रम में इस बार जबर्दस्त उत्साह न•ार आया। कोविड -19 की वजह से इस बार की थीम भी ÓÓयोगा फॉर ह्यूमिनिटीÓÓ रखी गई थी। मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुआ। वहीं अलग अलग संस्थाओं और संगठनों ने भी अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए। मंगलवार को पूरा शहर योगमय हो गया। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर योगाभ्यास किया गया। खेल मैदान, स्कूल-कॉलेजों से लेकर गली- मोहल्लों में भी योग किया गया। इसमें विद्यार्थी से लेकर अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि आदि शामिल रहे। सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय में हुए आयोजन में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसपी अरङ्क्षवद तिवारी और डीएफओ एचएस ठाकुर, जिला पंचायत सीइओ सिद्धार्थ जैन, एसडीएम एलएन गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यहां पहले मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण हुआ। इसके पश्चात प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण किया गया। सुबह 7 बजे से सभी ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
केंद्रीय विद्यालय में ज्योति दीदी ने बताया योग का महत्व
केंद्रीय विद्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ब्रह्मकुमारी ज्योति दीदी और डॉ संजीव ने सभी को योगा भ्यास करवाया। इस मौके पर प्राचार्य जेपी बोहरे, रमेश सोलंकी, विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य ऋतु सोडानी, प्रथम महिला सुनिता बोहरे आदि मौजूद थे। संचालन मनीष त्रिवेदी ने किया। आभार खेल प्रशिक्षक बद्री प्रसाद ने माना।
एनसीसी के 109 कैडेट््स ने की सहभागिता
शहीद चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में एनसीसी. इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. गोपाल भूरिया के मार्गदर्शन में निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार योग अभ्यास किया गया। इस योगा अभ्यास में कुल 109 कैडेट््स ने सहभागिता की। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की अधिकारी प्रीति , महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविन्द्र ङ्क्षसह सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।योगा अभ्यास में एनसीसी सीनियर मनोज चौहान, उमा जाटव , जसवंत डाकिया, अथर्व बारिया , वर्षा वास्केल, विद्या डामोर का विशेष सहयोग रहा।
शिक्षकों ने भी किया योगाभ्यास : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन हुआ। संस्था की प्राचार्य सीमा त्रिवेदी के मार्गदर्शन में स्टाफ सदस्यों तथा कक्षा 6 से कक्षा 12 में पढऩे वाली छात्राओं ने एक साथ योग प्रदर्शन में सहभागिता की। सुबह 6 बजे से प्रधानमंत्री मोदी के लाइव प्रसारण को देखने के लिए एलडी की व्यवस्था भी की गई। शिक्षिका कल्पना त्रिवेदी एवं प्रभा चौहान द्वारा मंच पर योग प्रदर्शन किया गया।
वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ क्रमांक एक में वर्चुअल माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य अब्दुल हमीद एवं समस्त शिक्षक ने योगाभ्यास किया। क्रीडा प्रशिक्षक नेहा ङ्क्षसगोटिया ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी को विभिन्न योग मुद्राओं की जानकारी दी और उनका महत्व समझाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो