scriptझाबुआ में एक ही दिन में 3.6 डिग्री गिरकर पारा पहुंचा 7 पर | Jhabua dropped 3.6 degrees in the day on day 7 | Patrika News

झाबुआ में एक ही दिन में 3.6 डिग्री गिरकर पारा पहुंचा 7 पर

locationझाबुआPublished: Dec 16, 2018 10:35:10 pm

ठिठुरा अंचल: मौसम में परिवर्तन का जनजीवन पर पड़ा असर

jj

झाबुआ में एक ही दिन में 3.6 डिग्री गिरकर पारा पहुंचा 7 पर

झाबुआ. उफ…इतनी सर्दी। शुक्रवार सुबह हर किसी के मुंह से यही शब्द निकले। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा ने अंचल को कंपकंपा दिया। ठंड इतनी कि रात में पारा भी ठिठुर कर 7 डिग्री पर जा पहुंचा। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर यहां भी दिखाई दिया। रात के वक्त 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं से पारा अचानक 3.6 डिग्री तक लूढक़ गया। लोगों की धूणजी छूट गई। मौसम में अचानक आए बदलाव ने जनजीवन को भी प्रभावित किया। लोग या तो गरम कपड़े पहने धूप में खड़े रहे या फिर घरों में दुबककर बैठ गए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके त्रिपाठी के अनुसार आने वाले दो दिन तक कुछ ऐसे ही हालात रहेंगे। गुनगुनी धूप ने कुछ राहत दी।
तापमान में कितनी गिरावट
ठंडी हवाओं के चलते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह इसी सीजन के तापमान में आई सबसे बड़ी गिरावट है।
8 से 10 डिग्री रहेगा तापमान
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके त्रिपाठी ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
हेल्दी सीजन में बना लो सेहत
विशेषज्ञों के अनुसार शीत ऋतु में अक्टूबर से फरवरी तक पचाने की क्रिया बढ़ जाती है। शारीरिक रूप से फीट रहने के लिए ड्रायफ्रूट, सब्जियां, गर्म भोजन, दूध-जलेबी, फल, पिंड खजूर समय पर संतुलित मात्रा में खाना चाहिए। एक दिन में कम से कम 5 लीटर पानी पीएं।
1. क्यों हुआ ऐसा: पहाडिय़ों पर बर्फबारी और उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई। आगे क्या:फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। अगले दो दिन तापमान ऐसे ही बना रहेगा।
ठ्ठ साबुन का इस्तेमाल कम से कम करें और चेहरा व हाथ-पैर बार-बार न धोएं।
ठ्ठ साधारण कॉस्मेटिक्स का उपयोग न करें।
ठ्ठ नहाने में मॉस्चराइजरयुक्त साबुन या लिक्विड साबुन का इस्तेमाल करें।
ठ्ठ नहाने के पानी में ऑलिव आइल की कुछ बूंदें मिलाएं।
ठ्ठ सिर पर सूती या सिल्क का स्कार्फ बांधकर ऊपर से वूलन कैप पहनें।
ठ्ठ सन क्रीम लगाएं और शरीर के खुले भागों को कपड़े से ढंके।
ठ्ठ खुजली होने पर मॉस्चराइजर क्रीम एवं स्ट्राइड क्रीम लगाएं।
ठ्ठ पैरों को गुनगुने पानी में डुबोकर 10 मिनट बैठें एवं वैसलीन लगाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो