script

छात्रावास में जूनियर छात्राओं को किया जा रहा परेशान

locationझाबुआPublished: Dec 09, 2019 06:22:14 pm

Submitted by:

kashiram jatav

छात्राएं शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंची, सभी लड़कियां डरी-सहमी हैंऔर पढ़ाई भी नहीं कर पा रही

छात्रावास में जूनियर छात्राओं को किया जा रहा परेशान

छात्रावास में जूनियर छात्राओं को किया जा रहा परेशान

झाबुआ. छात्रावास में सीनियर लड़कियों द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए मेघनगर से कुछ लड़कियां कलेक्टर से मिलने पहुंची। इन लड़कियों ने बताया कि मेघनगर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में कुल 125 छात्राएं रहती हैं। इसमें से 64 छात्राएं सीनियर छात्राओं द्वारा मारपीट करने गालीगलौच एवं मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा कर रही हैं। इससे पहले विधायक वीरसिंह भूरिया को को इस संबंध में सूचित किया था। इसके बाद हॉस्टल का दौरा करने के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका। इसलिए लड़कियां कलेक्टर के पास में शिकायत लेकर पहुंची।
इसी आश्रम में रहने वाली 20 से 25 लड़कियों ने हॉस्टल अधीक्षक की शिकायत की थी। शिकायत के बाद हॉस्टल अधीक्षिका को हटा दिया। सीनियर लड़कियों का साथ नहीं देने पर उनके द्वारा अभी भी जूनियर लड़कियों को प्रताडि़त किया जा रहा है। लड़कियों ने बताया कि सभी लड़कियां बहुत डर चुकी है और पढ़ाई भी नहीं कर पा रही है। अर्धवार्षिक परीक्षा पास में है। सीनियर लड़कियां जूनियर लड़कियों को परेशान कर रही है। मारपीट भी कर रही हैं। 13 दिसंबर से परीक्षा अर्धवार्षिक परीक्षा होना है। पूर्व अधीक्षक द्वारा हमारी समस्या का निराकरण किया गया था। पहले कोई समस्या भी नहीं थी। सीनियर लड़कियां द्वारा अधीक्षिका को भी प्रताडि़त किया जा रहा था। इसके दबाव में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। हॉस्टल अधीक्षिका को वापस हॉस्टल प्रभार देने एवं अन्य समस्याओं को जल्द हल करने की मांग लिए लड़कियां कलेक्टर से मिली।

ट्रेंडिंग वीडियो