scriptलायंस क्लब ने आत्मनिर्भर महिलाओं को किया सम्मानित | Lions Club honored self-sufficient women | Patrika News

लायंस क्लब ने आत्मनिर्भर महिलाओं को किया सम्मानित

locationझाबुआPublished: Dec 16, 2019 12:18:22 am

Submitted by:

kashiram jatav

एक महिला के पति के गंभीर बीमार होने पर सहयोग राशि दी

लायंस क्लब ने आत्मनिर्भर महिलाओं को किया सम्मानित

लायंस क्लब ने आत्मनिर्भर महिलाओं को किया सम्मानित

झाबुआ. रोटरी क्लब ‘मेनÓ की ओर से सिद्धेश्वर कॉलानी स्थित रोटरी सदन में अधिष्ठापन कार्यक्रम हुआ। इसमें क्लब के जारी वर्ष के अध्यक्ष एवं सचिव को पूर्व वर्ष के अध्यक्ष एवं सचिव ने रोटरी पदाधिकारी की पिन लगाई। बाद में उन्हें संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में शहर की 5 आत्म निर्भर महिलाएं, जो स्वयं व्यवसाय कर परिवार चला रहीं हैं। उनका सम्मान शाल ओढ़ाकर हुआ। साथ ही एक महिला के पति के गंभीर बीमार होने पर सहयोग राशि दी।
कार्यक्रम में अतिथि वरिष्ठ रोटेरियन एवं पूर्व अध्यक्ष दिनेश सक्सेना एवं पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष यशवंत भंडारी उपस्थित थे। चर्तुविध मंत्र का वाचन वरिष्ठ रोटेरियन दिनेश सक्सेना ने किया। तत्पश्चात् क्लब के नवीन अध्यक्ष हिमांशु त्रिवेदी को पिन पूर्व अध्यक्ष अमितसिंह जादौन ने लगाई। वहीं नवीन सचिव मनोज अरोरा को पिन क्लब के पूर्व में सचिव रहे हिमांशु त्रिवेदी ने लगाकर नए पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन यशवंत भंडारी ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र अग्रणी होकर समय-समय पर पल्स पोलियों अभियान में सहभागिता, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गंभीर मरीजों की आर्थिक सहायता करना, समय-समय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करना, स्कूली बच्चों को स्टेशनरी सामग्री एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही सेवा के कई अन्य कार्य प्राथमिकता से किए जाते हैं। डिस्ट्रीक्ट सचिव उमंग सक्सेना ने जारी वर्ष में अध्यक्ष त्रिवेदी एवं सचिव अरोरा को अपने क्लब का विस्तारीकरण कर सेवा कार्यों में लगे रहने की प्रेरणा दी।
इनका हुआ सम्मान
सम्मान के क्रम में शहर की 5 महिलाओं, जो स्वयं अपना व्यवसाय का संचालन कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहीं हैं। इसमें महिलाओं में बबली पति स्व. सोहनलाल जैन उम्र करीब 75 वर्ष द्वारा वयोवृद्ध होने के बाद भी आजाद चौक पर टेलरिंग का कार्य कर अपने पौतों को शिक्षा अर्जन करवाने, सपना पति अमृत देवड़ा द्वारा भी गोवर्धननाथ मंदिर के समीप अपना व्यवसाय का संचालन कर परिवार का लालन-पालन सुव्यवस्थित तरीके से करने, आनंदीबाई पति रामचन्द पंचाल उम्र 55 वर्ष द्वारा मुख्य बाजार में चाकू-छूरी आदि का व्यवसाय कर परिवार का पालन पोषण करने एवं सरोज पति दिनेश द्वारा बस स्टैंड गांधी चौराहे पर चाय-नाश्ते की ठेलागाड़ी लगाकर पूरे परिवार के साथ व्यवसाय किया जाता है तथा कमलाबाई पंचाल द्वारा ताला-चाबी एवं कटलरी-होजयरी का व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहीं हैं। इन आत्मनिर्भर महिलाओं का अतिथियों ने पुष्पामाला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर भावभरा सम्मान किया।
सहयोग राशि की भेंट
इस दौरान एक ऐसी महिला कसमबाई पति मुकेश निनामा का सम्मान हुआ। उनके पति गंभीर बीमारी का षिकार होने से पिछले 6 माह से जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जिसकी नियमित देखभाल एवं उपचार में आने वाला खर्चा का वहन बड़ी मुश्किल से उक्त महिला कर रहीं है। परिवार के पास अन्य आय का कोई साधन भी नहीं है। उक्त महिला कसमाबाई का अतिथियों ने सम्मान कर उसके पति मुकेश के उपचार के लिए रोटरी क्लब के दिनेश सक्सेना, यशवंत भंडारी, उमंग सक्सेना, मनोज अरोरा, अमितसिंह जादौन ने सहयोग राशि भेंट करने के साथ क्लब के युवा सदस्य पंकज जैन कर्नावट ने महिला को 8 जोड़े कपड़े एवं 2 हजार रुपए की राशि नकद प्रदान कर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रोटरेक्ट क्लब सचिव दौलत गोलानी, हाजी अफजल खत्री, शार्दुल भंडारी के साथ सम्मानित महिलाओं के परिवारजन उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ रोटेरियन जयेन्द्र बेैरागी ने किया। आभार क्लब सचिव मनोज अरोरा ने माना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो