scriptहज के दौरान काबा के सामने लगे ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे, लहराया तिरंगा | man Hoisted flag in makkah madina before kaaba | Patrika News

हज के दौरान काबा के सामने लगे ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे, लहराया तिरंगा

locationझाबुआPublished: Aug 18, 2019 01:44:11 pm

Submitted by:

Faiz

man Hoisted flag in makkah : मध्य प्रदेश के झाबुआ में रहने वाले नईम उद्दीन शेख हज करने मक्का मदीना गए हैं। नईम उद्दीन घर से साथ ले जाने वाले ज़रूरी सामान के साथ तिरंगा भी लेकर गए थे। उन्होंने 15 अगस्त को पूरे नियमों का पालन करते हुए विधि विधान के साथ मक्का में तिरंगा फहराया।

kaaba news

हज के दौरान काबा के सामने लगे ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे, लहराया तिरंगा

झाबुआः हर साल की तरह इस साल भी पूरे भारत ने 15 अगस्त को जश्न ए आज़ादी के रूप में मनाया। इस दिन को हर हिंदुस्तानी पूरे जज्बे के साथ मनाता है, फिर चाहे वो देश में रहे या फिर देश के बाहर। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के हज़ारों मुसल्मान हज यात्रा पर मक्का और मदीना गए हैं। इस साल भारत के कई मुसल्मानों ने देश का स्वतंत्रता दिवस मक्का और मदीना में मनाया। इन्हीं में से एक हैं मध्य प्रदेश के झाबुआ में रहने वाले नईम उद्दीन शेख, जो इस बार हज करने गए हैं। नईम उद्दीन घर से साथ ले जाने वाले ज़रूरी सामान के साथ तिरंगा भी लेकर गए थे। उन्होंने 15 अगस्त को पूरे नियमों का पालन करते हुए विधि विधान के साथ मक्का में तिरंगा फहराया। इसमें खास बात ये थी कि, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान गाया। साथ ही, ‘भारत माता की जय’ और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

 

पढ़ें ये खास खबर- Heavy Rain Alert : आफत बरसाने वाली है बारिश, अब तक 75 फीदसी बरसात, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

kaaba news

पटवारी के पद पर कार्यरत हैं नईम उद्दीन

जिले की राणापुर तहसील में पटवारी के पद पर कार्यरत नईम उद्दीन शेख द्वारा मक्का में तिरंगा फहराया की बात उनके सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिये सामने आई। उन्होंने आजादी का जश्न मनाते हुए तिरंगे के साथ अपने कुछ फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। साथ ही, केप्शन में उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला शेर भी लिखा, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद भी किया।

नईम उद्दीन शेख ने लिखा कि, ‘कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएंगे हर जगह तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान के सम्मान का है।’ नईम की ओर से शेयर की गई इस पोस्ट को लोग खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कहा कि, वतन से इतनी दूर होने के बाद भी राष्ट्रभक्त पटवारी साथी ने 15 अगस्त के महत्व को समझा, ये बहुत बड़ी बात है। इधर, उनके गांव के लोगों का कहना है कि, नईम उद्दीन जब अपना हज पूरा करके झाबुआ लौटेंगे तो यहां उनका सम्मान किया जाएगा।

 

पढ़ें ये खास खबर- traffic rules : ट्रैफिक रूल्स तोड़ना पड़ सकता है जेब पर भारी, इन नियमों को कभी ना करें नज़रअंदाज़

 

kaaba news

पहले भी मक्का में लहराया जा चुका है तिरंगा

आपको बता दें कि, इससे पहले भागलपुर के रहने वाले हसन खान ने भी सऊदी अरब में तिरंगा फहराया और आजादी का जश्न मनाया था। उन्होंने अन्य भारतीयों के साथ तिरंगे झंडे को सलामी देकर सऊदी अबर में स्वतंत्रता दिवस मनाया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो