ग्रामीण धलमसिंह पिता जोरसिंह अजनार (35) की पत्नी वेस्तीबाई गुजरात मजदूरी करने गई थी। सोमवार को ही वह लौटी और अपनी ससुराल आने की बजाय मायके चली गई। जब इसकी जानकारी धलमसिंह को लगी तो वह दिन में अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा। उसकी सास रमखाबाई पति मोहब्बत भयडिय़ा इस बात से नाराज हो गई। उसने कहा तू मेरी लडक़ी को लेने क्यों आया है।
बहस इतनी बढ़ी कि सास रमखाबाई ने अपने दामाद की गर्दन पर दाहिनी तरफ फालिया मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ऐसी ही हालत में धलमसिंह अपने घर पहुंचा। यहां से घरवाले उसे राणापुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद धलमसिंह को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी सास रमखाबाई के खिलाफ धारा 307 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।