scriptऐसी अजीब ड्रेस पहने दिखे रणवीर, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक | Ranveer Singh s new outfit reminds Twitter of condoms | Patrika News
मनोरंजन

ऐसी अजीब ड्रेस पहने दिखे रणवीर, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

बॉलीवुड के दमदार हीरो रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के अलावा अपने अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। अपने इसी अलग अदांज के चलते वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। रणवीर की स्टाइल, फैशन, हेयर सभी चर्चा में रहते हैं। इसी अलग अंदाज के चलते उनके कपड़े भी हमेशा चर्चा में बने रहते […]

झाबुआFeb 25, 2017 / 11:34 am

dinesh

Ranveer

Ranveer

बॉलीवुड के दमदार हीरो रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के अलावा अपने अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। अपने इसी अलग अदांज के चलते वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। रणवीर की स्टाइल, फैशन, हेयर सभी चर्चा में रहते हैं। इसी अलग अंदाज के चलते उनके कपड़े भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से रणवीर सुर्खियों में आ गए है।
इस बार रणवीर एक पार्टी में ऐसी ड्रैस पहनकर पहुंचे जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट पड़ी। रणवीर की ड्रैस ऊपर से नीचे तक स्किन फिट थी। ड्रैस का कलर भी स्किन था।
जब इस पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर आईं तो यहां भी रणवीर नहीं बच पाए और लोगों की हंसी का पात्र बन गए। मीडिया यूजर्स ने उनकी ड्रैस की तुलना कंडोम से की और रणवीर को स्पर्म तक बता डाला। 
सोशल मीडिया पर रणवीर का खूब मजाक उड़ाया गया। लेकिन मस्तमौला रणवीर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो तो जैसे हैं वैसे ही रहेंगे।

Home / Entertainment / ऐसी अजीब ड्रेस पहने दिखे रणवीर, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो