scriptदूसरे चरण के लिए आज रवाना होगा मतदान दल, शराब दुकानें बंद, सीमा सील | panchayat election | Patrika News

दूसरे चरण के लिए आज रवाना होगा मतदान दल, शराब दुकानें बंद, सीमा सील

locationझाबुआPublished: Jun 30, 2022 01:12:50 am

Submitted by:

binod singh

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

दूसरे चरण के लिए आज रवाना होगा मतदान दल, शराब दुकानें बंद, सीमा सील

दूसरे चरण के लिए आज रवाना होगा मतदान दल, शराब दुकानें बंद, सीमा सील

झाबुआ. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चार विकास खंडों के लिए मतदान दल आज चार स्थानों से रवाना होगा। इसे लेकर कलेक्टर ने बुधवार को मतदान दल सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बुधवार को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन क्षेत्र विकास खंड रामा ,राणापुर ,झाबुआ का दौरा किया। यहां मतदान दलों को दी जाने वाली सामग्री वितरण स्थल का अवलोकन किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। रामा में पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट से चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। ज्ञात हो कि 30 जून को इन सभी ब्लॉक में मतदान दलों को सामग्री का वितरण सुबह 8 बजे किया जाएगा। रामा में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर रामा में किया जाएगा। राणापुर में सामग्री वितरण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। झाबुआ में सामग्री वितरण शासकीय पॉलेटेक्निक कॉलेज में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेघनगर में सामग्री का चुनाव का वितरण किया जाएगा 01 जुलाई को मतदान होगा। जो सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना शुरु होगी।
शराब दुकानें बंद
मतदान को शांति पूर्ण करने को लेकर इन चार जनपद पंचायत में सभी शराब दुकानें बुधवार दोपहर 3 बजे से बंद कर दी गई है। अब यह दुकानें मतदान व मतगणना उपरांत खुलेगी। इसमें झाबुआ, रामा, राणापुर और मेघनगर की जनपद पंचायत शामिल है। इस दौरान शराब बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। शराब का भंडारण करने पर कार्रवाई की जाएगी।
चार जनपद पंचायतों की सीमा सील
दूसरे चरण के मतदान को लेकर इन चार जनपद पंचायतों की सीमा सील कर दी गई है। अब इन चार जपनद पंचायतों में बाहरी व्यकित जो कि यहां का मतदाता नहीं है उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालाकि आवश्यक वस्तु की सामग्री करने वालों को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं मतदाता को आने में कोई भी रोक नहीं रहेगी। इसके अतिरिक्त डॉयल 100 वाहनों को आज से अलर्ट मोड पर रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो