झाबुआ

आज 832 बूथों पर 480521 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए करेंगे मतदान

मेघनगर में 42 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष फोर्स तैनात कीसभी ब्लॉक में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता अधिक

झाबुआJul 01, 2022 / 12:11 am

binod singh

आज 832 बूथों पर 480521 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए करेंगे मतदान


झाबुआ. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में झाबुआ , रामा, मेघनगर और राणापुर की कुल 231 ग्राम पंचायतों में मतदान की पूरी तैयारियां हो चुकी है। मेघनगर के 42 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आज 832 बूथ पर 480521 मतदाता गांव की सरकार का चुनाव करेंगे। खास बात यह है कि सभी ब्लॉक में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। लिहाजा इस बार गांव की सरकार का भाग्य तय करने महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएंगी। इधर, चुनाव से एक दिन पहले मतदान दलों को सामग्री वितरण कर रवाना किया गया। कुछ पीठासीन अधिकारी कर्मचारी 9 बजे तक नहीं पहुंचे , नाम का अनाउंसमेंट बार-बार होता रहा। इससे मतदान दलों को रवाना करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा की ²ष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी भी लगाई गई। कलेक्टर ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि दोपहर 2.50 बजे सीटी बजा कर मतदाताओं को टोकन दे दिया जाए, जिसके बाद सिर्फ वही मतदाता मतदान कर सकेंगे जिन्हें टोकन मिल चुका है।
सुबह 6 बजे बुलाया 9 बजे तक नहीं पहुंचे मतदान दलों के अधिकारी : इधर, मतदान दलों को रवाना होने के लिए अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को सुबह 6 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचने के आदेश दिए थे, लेकिन कुछ कर्मचारी 9 बजे तक नहीं पहुंचे, जिससे मतदान दलों को रवाना करने में देरी हुई। इधर , हर 10 मिनट में गैर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों के नाम का अनाउंसमेंट होता रहा। सेक्टर 16 के पीठासीन अधिकारी शक्तिङ्क्षसह 9 बजे तक नहीं पहुंचे, सेक्टर 17 के डॉ. चंदेल सेक्टर प्रभारी होने के बावजूद उपस्थित नहीं थे, तीन बार उनके नाम का अनाउंसमेंट हुआ, फोन भी नहीं उठा रहे थे, जिससे सामग्री वितरण में बाधा पहुंची। आलोक उपाध्याय की टीम भी उनका इंतजार करती रही, मतदान कक्ष क्रमांक 110 में पीठासीन -2 माधव ङ्क्षसह भूरिया भी गायब थे।
कलेक्टर कार्यालय के बाहर भी करते रहे बस का इंतजार
मेघनगर जाने वाले मतदान कर्मी 6 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए थे। बस का रूट कलेक्टर कार्यालय से होकर गुजरने के कारण यह लोग यही रुक कर बस का इंतजार करने लगे। बस 7.30 बजे बाद पहुंची। लोगों की संख्या अधिक थी, इस कारण कुछ लोग बस के बाहर रह गए, जिन्हें पैदल पॉलिटेक्निक कॉलेज जाना पड़ा। झाबुआ ब्लॉक की सामग्री वितरण पॉलिटेक्निक कॉलेज से वितरित की गई। यहां 247 केंद्रों पर मतदान दलों के पहुंचने की व्यवस्था में 46 वाहनों का अधिग्रहण किया गया था। मतदान के काम में लगभग 3500 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 500 से अधिक कर्मचारी रिजर्व किए गए हैं। झाबुआ के अलावा रामा क्षेत्र की 55 पंचायत, राणापुर की 47 और मेघनगर जनपद क्षेत्र की 61 ग्राम पंचायत में भी चुनाव होना है। यहां भी दलों को मतदान सामग्री प्रदान कर रवाना कर दिया।

Home / Jhabua / आज 832 बूथों पर 480521 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए करेंगे मतदान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.