scriptदो भांगो में बंट चुकी है कांग्रेस, एक मां की तो दूसरी बेटे की कांग्रेस: शिवराज सिंह चौहान | Shivraj Singh Chouhan: Attacks on congress in jhabua | Patrika News

दो भांगो में बंट चुकी है कांग्रेस, एक मां की तो दूसरी बेटे की कांग्रेस: शिवराज सिंह चौहान

locationझाबुआPublished: Oct 15, 2019 10:24:50 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेस के नेता बड़े ही मायावी हैं।

दो भांगो में बांट चुकी है कांग्रेस, एक मां की तो दूसरी बेटे की कांग्रेस: शिवराज सिंह चौहान

दो भांगो में बांट चुकी है कांग्रेस, एक मां की तो दूसरी बेटे की कांग्रेस: शिवराज सिंह चौहान

झाबुआ. मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लिए भाजपा की तरफ से प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सक्रिय हो गए हैं। शिवराज सिंह चौहान झाबुआ में सघन प्रचार अभियान में जुट गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- कांग्रेस अब दो भागों में बांट चुकी है।

कांग्रेस दो भागों में बटी हुई है
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- कांग्रेस अब कई हिस्सों में बंट गई है। दिल्ली में एक मां की कांग्रेस है और एक बेटे की कांग्रेस। वैसे ही मध्यप्रदेश में भी कई कांग्रेस हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा- बेटा कब विदेश चला जाए खुद मां को पता नहीं होता है। वहीं, अगर मध्यप्रदेश में गहराई से देखे तो दिग्विजय सिंह कांग्रेस, कमलनाथ कांग्रेस और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस है। वहीं, झाबुआ में कांतिलाल भूरिया औऱ जेवियर मेड़ा कांग्रेस चल रही है। देश की सबसे पुरानी पार्टी इन दिनों विचित्र हालत में है। वगहीं, दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नए आयाम स्थापित कर रहा है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का मानना था कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं हो सकते हैं। इसे हक़ीक़त में बदला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भारत की सभी देशी रियासतों के विलय का ज़िम्मा सरदार वल्लभ भाई पटेल के पास था लेकिन कश्मीर की ज़िम्मेदारी पंडित नेहरू जी ने ली जिसका खामियाज़ा देश अब तक भुगत रहा था। वहीं, कांतिलाल भूरिया पर हमला करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा- क्या कांग्रेस के पास एक परिवार के अलावा दूसरा नेता नहीं है? बाप हार गया तो बेटा, बेटा हार गया तो बाप! कांतिलाल भूरिया और उनका परिवार हारते भी रहेंगे, तो भी वही लड़ते रहेंगे।
मायावी हैं कांग्रेसी
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेसी बड़े मायावी होते हैं। इनके जाल में मत फंसना। चुनाव आते ही यह आपके पास आयेंगे और बड़े-बड़े वादे करेंगे और चुनाव खत्म होते ही ये फुर्र हो जायेंगे। कांग्रेस की हालत तो यह हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा। दिल्ली में मां-बेटे की कांग्रेस है और झाबुआ में बाप-बेटे की कांग्रेस है। कांतिलाल और उनके बेटे ने विकास का कोई काम नहीं किया। मैंने गरीबों के लिए संबल योजना बनाई थी, जिसमें 200 रुपये प्रतिमाह बिजली का बिल आता था, लेकिन कमलनाथ सरकार के शासन में गरीबों के हजारों और लाखों रुपये के बिल आ रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो